Operation Sindoor पर अनाउंस हुई फिल्म, बड़े पर्दे पर रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, भूषण कुमार आए साथ

Spread the love

Operation Sindoor Film: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म पर बड़ी जानकारी सामने आ गई है. वो ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका अनाउंसमेंट भी हो चुका है. अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसके जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई पर यह फिल्म बेस्ड होगी. यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस टाइनी ढिल्लों की किताब ‘Operation Sindoor: The Untold Story of Indias Deep Strikes Inside Pakistan’ से इंस्पायर्ड बताई जा रही है. फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ही डायरेक्ट करने वाले हैं और उनका कहना है कि, ”मेरी कोशिश यह रहेगी कि कहानी को पूरी सच्चाई के साथ ही बड़े पर्दे पर दिखाया जाए.”

विवेक अग्निहोत्री ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ” भूषण कुमार और मैंने Operation Sindoor के लिए हाथ मिलाया है. यह एक ऐसी कहानी है, जिसने सबकॉन्टिनेंट में सिक्योरिटी की परिभाषा ही बदल दी. और पाकिस्तान के परमाणु झांसे का पर्दाफाश किया. यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल K.J.S. टाइनी ढिल्लों की किताब से इस्पायर्ड हैं.”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बना रहे विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री ने इसी पोस्ट में आगे लिखा- ”पहलगाम आतंकी हमले के बाद के हालात पर बेस्ड और Indian Armed Forces की कई विंग्स के सहयोग से की गई एक्सटेंसिव, ग्राउंड लेवल रिचर्स से यह कहानी से ली गई है. इसका मकसद शोर मचाना नहीं, बल्कि फैक्ट, क्लैरिटी और सिनेमा के जादू के साथ उस शोर का सामना करना है.” दरअसल विवेक की कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शन इस प्रोजेक्ट को भूषण कुमार की टी-सीरीज के साथ मिलकर बना रहे हैं. इस पिक्चर में 6 मई से 10 मई, 2025 के बीच हुए पूरे ऑपरेशन को अच्छे से दिखाया जाएगा. खुद विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि यह कहानी जरूरी होने के साथ ही वक्त की मांग भी है.

https://x.com/vivekagnihotri/status/2037021850023452954?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2037021850023452954%7Ctwgr%5E4fe8e388ff01075b228a70047717bd540833f61c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fentertainment%2Fbollywood-news%2Foperation-sindoor-film-announced-vivek-agnihotri-to-direct-and-bhushan-kumar-produce-3730374.html

वहीं, भूषण कुमार इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि, ”कुछ कहानियां हम नहीं चुनते, बल्कि वे हमें चुनती हैं. ऑपरेशन सिंदूर भी ऐसी ही एक कहानी है, एक ऐसी कहानी जिसे पूरी ईमानदारी, हिम्मत और ज़िम्मेदारी के साथ बताया जाना ज़रूरी है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक बड़ा खुलासा है. जब कोई देश इतनी बड़ी घटनाओं से गुजरता है, तो उन घटनाओं को पूरी सच्चाई के साथ रिकॉर्ड करना बेहद जरूरी हो जाता है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top