अगले 11 दिन इन 5 राशियों को मिलेंगी खुशियां ही खुशियां, शुक्र गोचर से महालाभ

Spread the love

Transit VENUS Rashifal Shukra Horoscope 2026, शुक्र का राशिफल : सितंबर की शुरुआत में ही शुक्र ने राशि बदली थी। शुक्र इस वक्त तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस गोचर का लाभ कुल 5 राशियों को मिलने वाला है। शुक्र तुला राशि में पूरे 57 दिन गोचर करने वाले हैं और अब इसमें 11 दिन ही बचे हैं। यानी शुक्र सेम राशि में अभी 6 नवंबर तक रहेंगे। इस बदलाव के चलते लाभान्वित राशियों को प्यार और पैसे से लेकर नौकरी-बिजनेस में पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। पंडित जी के अनुसार शुक्र का ये गोचर कन्या, तुला, कुंभ, मकर, धनु राशि वालों के लिए लाभदायक साबित होगा। जानें इस राशियों को शुक्र गोचर से किस तरह के बदलाव दिख रहे होंगे?शुक्र गोचर से 6 नवंबर तक इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ-
कन्या राशि पर शुक्र राशि परिवर्तन का असर कैसा होगा?
कन्या राशि वालों को शुक्र राशि परिवर्तन से खूब लाभ मिलता दिख रहा है। कमाई, खर्चे और बचत के बीच सही बैलेंस बन जाएगा। अटके हुए काम जिनकी वजह से तनाव की स्थिति बनी थी वो सब अब बनते हुए नजर आएंगे। नौकरी का कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जिससे करियर का ग्राफ ऊपर आता दिखेगा। वहीं लव लाइफ में स्थिति और बदलेगी।

तुला राशि पर शुक्र राशि परिवर्तन का असर कैसा होगा?

इसी राशि में शुक्र गोचर कर रहे हैं तो लाभ ही लाभ होगा। अगले 11 दिन तक तुला राशि वालों को करियर और पर्सनल चीजों में पॉजिटिव बदलाव दिखेगा। इसी के साथ रिश्तों में सुधार होता दिखेगा। नौकरी-बिजनेस में भी इस गोचर से लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि पर शुक्र राशि परिवर्तन का असर कैसा होगा?

अगर नौकरी में किसी भी तरह की टेंशन चल रही थी तो अब वो कम होगी। काम धीरे-धीरे मन मुताबिक होता जाएगा। काम में पहले से ज्यादा मन लगेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे बाकी चीजें भी सही दिशा में आगे बढ़ने लगेंगी। परिवार के लोग सपोर्ट करेंगे और इस वक्त सही चीजों पर खर्चा भी होगा।


मकर राशि पर शुक्र राशि परिवर्तन का असर कैसा होगा?

मकर राशि वालों को शुक्र राशि परिवर्तन से अच्छा लाभ मिलते दिख रहा है। किसी भी तरह का स्टार्ट अप कर रहे लोगों को अब फायदा मिलता दिखेगा। अगर इस साल की शुरुआत में कोई काम बार-बार अटकता आया है तो अब उसमें रफ्तार देखने को मिलेगी। पैसों की बचत में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

धनु राशि पर शुक्र राशि परिवर्तन का असर कैसा होगा?

पैसे और रिश्ते में अच्छा बदलाव दिखेगा। एक ओर पैसों की स्थिति मजबूत होगी तो वहीं रिश्तों को भी समय दे पाएंगे। कमाई के नए रास्ते खुलने के चांस हैं। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। पैसों के चलते जो दिक्कत आ रही है उसमें काफी हद तक कमी आएगी। घर-परिवार में अच्छा समय बीतेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top