IPL 2026 में अचानक बदला RCB का कप्तान, रजत पाटीदार की जगह इस खिलाड़ी को मिली कमान

Spread the love

आईपीएल 2026 के 61वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए रजत पाटीदार नहीं खेल रहे हैं. पंजाब किंग्स और RCB, दोनों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है. रजत पाटीदार की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा, बेंगलुरू टीम की कप्तानी कर रहे हैं. ये पहली बार है जब पाटीदार आईपीएल 2026 में किसी मैच से बाहर हैं.

क्यों नहीं खेल रहे रजत पाटीदार?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नियमित कप्तान रजत पाटीदार चोट के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. टॉस के समय जीतेश शर्मा, आरसीबी का प्रतिनिधित्व करने बाहर आए. उन्होंने बताया कि रजत अगले मैच में टीम से जुड़ जाएंगे और उम्मीद है कि 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में खेलेंगे. रजत की जगह प्लेइंग इलेवन में सुयश शर्मा को शामिल किया गया है. इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.

RCB की प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल, VIRAT KOHLI , देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top