
Suvendu Adhikari Education Qualification: पश्चिम बंगाल में इतिहास रच दिया गया है और पहली बार हुआ है जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनी है. ब्राह्मण समुदाय से शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के लिए मिल चुकी है. 9 मई को आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के नए सीएम के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ली है. इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है. रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल के नए सीएम के रूप में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री का पद संभालने की कसम खा ली है. साल 2011 से राज्य में टीएमसी सरकार थी और ममता बनर्जी द्वारा सीएम का पद संभाला जा रहा था. पश्चिम बंगाल के नए सीएम शुभेंदु के पास कौन-कौन सी डिग्री है? क्या सीएम शुभेंदु, पूर्व सीएम ममता दीदी से ज्यादा पढ़े-लिखे हैं? आइए जानते हैं.
बंगाल के नए सीएम शुभेंदु ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर बीजेपी के सभी सदस्य शामिल रहे और मंच पर भाजपा के अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्रियों को देखा गया. शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सरकार के सबसे पुराने कार्यकर्ता 90 साल के माखनलाल सरकार से मुलाकात की और उन्हें गले भी लगाया. कार्यक्रम में बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को देखा गया है. बीजेपी सरकार के लिए 9 मई का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा क्योंकि पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनी है और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के बाद सीएम का पद संभालने वाले पहले शख्स बन जाएंगे.
कितने पढ़े-लिखे हैं बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी?
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कितनी पढ़ाई-लिखाई की है? ये अगर आप भी जानना चाहते हैं तो बता दें कि उन्होंने मेदिनीपुर के स्थानीय स्कूल से शुरुआती शिक्षा हासिल की है. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने कोलकाता के रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. साल 2011 में बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु ने मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की थी. सीएम के रूप में उनकी साख ऐसे युवाओं के बीच ज्यादा है जो राजनीति में अच्छी शिक्षा के महत्व को अच्छे से समझते हैं. अगर बात करें ममता बनर्जी की तो उनके पास इस्लामिक इतिहास में मास्टर डिग्री है. इसके अलावा कानून की डिग्री और B.Ed की डिग्री भी है.