
Indonesia Helicopter Crash: इंडोनेशिया के वेस्ट कालीमंतन प्रांत में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. जंगली इलाके में ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. हादसा होने से पहले हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया था. मलबे से 7 शव निकाले गए हैं जबकि एक की तलाश अब भी जारी है. हेलीकॉप्टर की पहचान PT मैथ्यू एयर एयरबस H-130 (PK-CFX) के रूप में हुई है.
रिपोर्ट के मुताबिक जंगली इलाका और अंधेरा होने की वजह से रात में राहत एवं बचाव कार्य रोक दिया गया था और फिर सुबह काम शुरू हुआ, इंडोनेशियन पुलिस ने बताया था कि सेकाडाऊ के घने जंगल में मलबा मिलने के बाद बचाव टीमें काम पर लग गई थीं. इंडोनेशियन एयर फोर्स के सुपर प्यूमा हेलीकॉप्टर ने गुरुवार दोपहर करीब 3:25 बजे मलबे का पहला हिस्सा देखा था. यह आखिरी लोकेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर था. मेलावी के एक बागान क्षेत्र से उड़ान भरने के पांच मिनट बाद टूट गया था.