
Powerful Jupiter Astro Remedies: कुंडली में बृहस्पति ग्रह शुभ स्थिति में हो तो जातक को जीवन में खूब मान-सम्मान, धन, सुखी वैवाहिक जीवन मिलता है. वहीं गुरु का कमजोर होना दुख और कई मुसीबतें देता है. ऐसे व्यक्ति को किस्मत का साथ नहीं मिलता है. ऐसी स्थिति में गुरु के उपाय करने की सलाह दी जाती है. इसके लिए ज्योतिषी पुखराज रत्न धारण करने के लिए कहते हैं. लेकिन पुखराज रत्न काफी महंगा आता है. हजारों रुपए वाले इस रत्न को यदि नहीं खरीद पा रहे हैं तो ज्योतिष में कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिनका उपयोग पुखराज धारण करने के बराबर ही फल देता है. अच्छी बात यह है कि ये चीजें बेहद सस्ती और आसानी से उपलब्ध भी हैं.
गुरु ग्रह मजबूत करने के आसान उपाय
कोलकाता के ज्योतिषाचार्य और पौधों की जड़ों के जरिए उपाय बताने के विशेषज्ञ प्रोसेनजीत घोष कहते हैं पौधों की जड़ रत्नों जैसा प्रभावी फल देती हैं. इसके लिए ग्रह से संबंधित पेड़-पौधे की जड़ को विधि-विधान से धारण करना होता है.
केले की जड़ – केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है. वहीं बृहस्पति देव को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. गुरु ग्रह की कृपा पाने का आसान उपाय है केले के पेड़ की पूजा करना. उससे भी ज्यादा प्रभावी है केले के पेड़ की जड़ को बांह में, गले में या कमर में धारण करना. केले के पेड़ की जड़ पुखराज रत्न के समान फलदायी है. इसे रविपुष्य योग या फिर किसी भी मास के शुक्लपक्ष के गुरुवार को धारण करें. इसके लिए पहले जड़ को हाथ में लेकर बृहस्पति देवता के मंत्र का जप करें. फिर उस पवित्र जड़ को एक पीले कपड़ें में लपेट कर धारण करें. यदि बांह में धारण कर रहे हैं तो पुरुष अपनी बाईं बांह में और महिलाएं अपनी दायीं बांह में धारण करें.