मंगल बुध की खास युति, इन 4 राशियों का बढ़ेगा पैसा और पावर, मुश्किल काम भी होंगे आसान

Spread the love

Mangal Budh Yuti 2026: मीन राशि में मंगल और बुध की खास युति बनी हुई है, जो कि 30 अप्रैल तक सक्रिय रहेगी. इस दौरान 4 राशि वालों का पैसा, पद का प्रभाव और व्‍यापार बढ़ने के योग हैं. 

30 अप्रैल से पहले मंगल-बुध देंगे धन-तरक्‍की

गुरु की राशि मीन में मंगल और बुध की युति बन गई है जो बेहद खास है. साहस-पराक्रम के कारक मंगल और वाणी, बुद्धि व व्‍यापार के कारक बुध ग्रह का युति करना जातकों के साहस, ऊर्जा, सोचने-समझने की क्षमता और इनकम पर असर डालेगा. यह युति 30 अप्रैल को बुध के मेष में गोचर करने तक सक्रिय रहेगी. जिससे इस दौरान 4 राशि वालों को कई मामलों में लाभ होगा. 

वृषभ राशि – आर्थिक समस्‍याएं होंगी दूर

मंगल-बुध की युति वृषभ राशि के लोगों को बहुत लाभ देगी. आपकी आर्थिक समस्‍याएं दूर होंगी. नए स्‍त्रोत से पैसा आने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा. व्‍यापारी जातकों को अच्‍छा मुनाफा मिल सकता है. साथ ही बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. निवेश के लिए भी समय शुभ है. सेहत बेहतर होगी, आपके काम तेजी से बनेंगे.  

मिथुन राशि – नौकरी में मिलेगी नई जिम्‍मेदारी

मंगल-बुध की युति मिथुन राशि वालों को अनूकूल फल देगी. मिथुन राशि के स्‍वामी बुध हैं और उनका मंगल के साथ आना इस राशि वालों की ऊर्जा बढ़ाएगा. साथ ही आर्थिक लाभ देगा. नया काम शुरू करने के लिए आपमें साहस भी रहेगा और निर्णय क्षमता भी अच्‍छी रहेगी. नौकरी करने वालों को नया पद, जिम्‍मेदारियां मिल सकती हैं. घर या वाहन खरीदने के लिए भी समय लाभदायी है. 

वृश्चिक राशि – निर्णय क्षमता बेहतर होगी.

वृश्चिक राशि के स्‍वामी मंगल ग्रह हैं और मंगल-बुध की युति वृश्चिक राशि वालों की निर्णय क्षमता बेहतर करेगी. आप अच्‍छा बोलेंगे और लोगों से अपने काम निकलवा लेंगे. घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. 

धनु राशि – करियर में तरक्‍की के योग

मंगल-बुध की युति धनु राशि वालों को करियर में तरक्‍की दे सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या नई जिम्‍मेदारियां मिलने से आपका प्रभाव बढ़ेगा. नई नौकरी मिलने के भी योग हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. पुराने निवेश का उम्‍मीद से बड़ा रिटर्न मिल सकता है. कोई अच्‍छी सूचना मिल सकती है.  

(Disclaimer – प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. KRT News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top