होर्मुज से कमाई कर पाएगा ईरान? न तेल बेच रहे-न गैस, जहाजों से टोल वसूली के दम पर चल रहे ये देश!

Spread the love

Iran Hormuz Strait: अमेर‍िका और ईरान के बीच तनाव से होर्मुज स्‍ट्रेट का मामला इन द‍िनों इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा में है. ईरान होर्मुज स्‍ट्रेट से न‍िकलने वाले जहाजों पर टोल वसूली करने पर अड़ा है. लेक‍िन अमेर‍िका इसके लि‍ए तैयार नहीं है. ईरान का तर्क है क‍ि वह होर्मुज पर टोल वसूलकर युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई करेगा. ईरान की तरफ से अड़‍ियल रुख अपनाएं जाने के बाद अमेर‍िकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री नाकाबंदी शुरू कर दी है. ट्रंप ने ईरान के लि‍ए जारी की गई चेतावनी में कहा क‍ि कोई भी ईरानी जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के पास आया तो उसे तुरंत खत्म कर दिया जाएगा.

ईरान की तरफ से बार-बार होर्मुज पर टोल वसूली की बात कही जा रही है. ऐसे में सवाल यह उठता है क‍ि क्‍या और भी कोई देश ऐसा करता है या ईरान ही इस पर अड़ा है. इसका जवाब है क‍ि दुन‍िया में ऐसे कई देश हैं जो न तो तेल का उत्‍पादन करते हैं और न ही दूसरा कोई प्राकृतिक खनिज संसाधन बेचते हैं, फिर भी वे अपनी भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर अरबों डॉलर की कमाई केवल जहाजों से टोल वसूलकर कर लेते हैं. जि‍न समुद्री रास्तों और नहरों का हम ज‍िक्र कर रहे हैं वे ग्‍लोबल ट्रेड के लि‍ए इतने जरूरी हैं क‍ि जहाजों को इनसे होकर गुजरना ही पड़ता है. ऐसे में ज‍िन देशों का इन पर न‍ियंत्रण है वे इन पर भारी फीस लेकर मोटी कमाई कर रहे हैं.

दुनिया में कुछ खास संकरे समुद्री रास्ते और कृत्रिम नहरें ऐसी हैं, जिनके बिना इंटरनेशनल ट्रेड करीब-करीब असंभव है. इन रास्तों पर कब्जा रखने वाले देश जहाजों से भारी-भरकम टोल टैक्स वसूलते हैं और यह आमदनी कई देशों की इकोनॉमी का बड़ा हिस्सा बन जाती है. आइए जानते क‍िन समुद्री रास्‍तों से दुन‍िया के अलग-अलग देश टोल वसूल रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top