
अप्रैल में ही दिल्ली समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में हीटवेव बुरी तरह कहर बरपा रही है. ऐसे में लोगों का सवाल ये है कि अप्रैल में यह हाल है तो मई में क्या होगा? आखिर कब तक लोगों को ऐसी तेज गरमी का सामना करना पड़ेगा. जयपुर के ज्योतिषाचार्य दिलीप गुप्ता के अनुसार यह मामला लंबा चल सकता है. जानिए मौसम को लेकर ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रही है.
उच्च राशि के सूर्य बढ़ा रहे गर्मी
14 अप्रैल 2026 को सूर्य गोचर करके अपनी उच्च राशि मेष में आए हैं. जिससे सूर्य की ताकत बढ़ गई है और नतीजतन गर्मी का कहर सब देख ही रहे हैं. 15 मई 2026 तक सूर्य इसी तरह तपेगा और हीटवेव का कहर जारी रहेगा.
इतना ही नहीं 11 मई 2026 को अग्नि तत्व वाले मंगल ग्रह अपनी ही राशि मेष में आकर महाबली होंगे. जिससे तापमान और बढ़ सकता है. मई महीने में भीषण गर्मी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है. सूखी और गर्म हवाएं चलेंगी. गर्मी के मौसम की बीमारियां परेशान करेंगी.
नौतपा के बाद ही मिलेगी राहत
साल 2026 में 25 मई से नौतपा प्रारंभ होंगे, जो कि 2 जून को समाप्त होंगे. इस दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे और धरती को बुरी तरह तपाएंगे. लू का प्रकोप भी रहेगा. नौतपा खत्म होने के बाद ही यानी कि जून में ही सूर्य की तपन से थोड़ी राहत मिल सकती है. इसके बाद प्री मानसून एक्टिविटी के तौर पर बारिश हो सकती है.
सावधानी
भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें. सूती कपड़े पहनें और सिर समेत पूरे शरीर को ढंक कर रखें. आम का पना, पुदीना, छाछ जैसी ठंडक देने वाली चीजों का ज्यादा सेवन करें. ताकि आपकी सेहत अच्छी रहे.