भाई को वर्दी में देख छलक पड़े आंसू, गले लगकर फूट-फूटकर रोए दोनों! Video ने जीता दिल

Spread the love

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो भाईयों का एक ऐसा मोमेंट वायरल हो रहा है जो लोगों के दिलों को छू रहा है. वीडियो में दावा किया जाता है कि एक भाई ‘वनरक्षक अधिकारी’ है और दूसरा भाई अभी मुंबई पुलिस का हिस्सा बना है. ऐसे में पुलिस में भर्ती हुआ भाई अपने अधिकारी भाई को सैल्यूट करता है. इस दौरान भाई की सफलता पर दूसरे भाई की आंखों से आंसू छलकने लगे. इसके बाद दोनों भाई एक दूसरे के गले लगे और पुलिस में भर्ती हुए भाई ने अपने अधिकारी भाई को गोद में उठा लिया. इस दौरान भाई दूसरे भाई की सफलता पर अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पा रहा है. ये मोमेंट काफी इमोशनल कर देने वाला है. जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, वायरल हो गया. लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बड़ी संख्या में भावुक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने इस मोमेंट को ‘दर्द के बाद का सुकून’ लिखा है. 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभी-अभी ट्रेनिंग पूरी कर भाई मुंबई पुलिस का हिस्सा बना है. इस दौरान दूसरा भाई वहीं मौजूद है. प्राउड मोमेंट तब होता है जब भाई पुलिस की वर्दी में अपने भाई को सैल्यूट करता है. इस दौरान भाई को वर्दी में देख शख्स अपने आंसू कंट्रोल नहीं कर पा रहा है. भाई अपने रोते हुए भाई को गोद में उठा लेता है. ये सफलता दिखाती है कि भाइयों ने यहां तक पहुंचने में कितनी मेहनत की है. दोनों भाइयों का सपना पूरा हो गया. सालों का इंतजार आज खत्म हुआ. भाइयों की आंखों में सफलता की चमक साफ दिखाई दे रही है. इस वी​डियो पर यूजर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इमोशनल कमेंट कर रहे हैं.

वायरल हो गया वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंटरनेट पर @aslam_official100 नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया. खबर लिखे जाने तक 23 मिलियन से ज्यादा लोग वीडियो देख चुके हैं. इतना ही नहीं, 3 मिलियन से ज्यादा लाइक हो चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top