सोनिया, खरगे, राहुल…INDI ब्लॉक की बैठक में पहुंचे ये दिग्गज, अखिलेश ने बनाई दूरी

Spread the love

INDI Bloc Meeting : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर (SIR) पर मचे घमासान के बीच बुधवार को INDI ब्लॉक की बैठक हो रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शुरू हुई। इस बैठक में इंडी ब्लॉक के ज्यादातर दल और उनके नेता शामिल हो रहे हैं जबकि डीएमके और AAP ने इस बैठक से दूरी बनाई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी में अपनी चुनावी व्यस्तता की वजह से इस बैठक में नहीं पहुंचे हैं। वहीं, शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे वर्चुअल तरीके से इस बैठक में जुड़ रहे हैं। ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल हो रहे हैं।

बैठक में शामिल होने पहुंचे ये नेता

जयराम रमेश

नासिर हुसैन

सुप्रिया सुले

संजय राउत

पवन खेड़ा

जॉन ब्रिटास

पी.संतोष

एम ए बेबी

पीसी चाको

डोला सेन

महबूबा मुफ्तीज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुद्दा एक राष्ट्रीय मुद्दा-संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘चूंकि AAP INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इसलिए बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुद्दा एक राष्ट्रीय मुद्दा है… जो लोग चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठते हैं, वही शिकायतें भी उठा रहे हैं। CJP (सिटीजन जस्टिस पार्टी) ने 2 अक्टूबर को प्रदर्शन का आह्वान किया है और मेरा मानना है कि सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए।’

यह व्यक्तियों की नहीं दलों की बैठक है-दानिश अली

वहीं, INDIA गठबंधन की बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल नहीं होने पर कांग्रेस नेता कुंवर दानिश अली ने कहा, ‘यह दलों की बैठक है। पार्टी का कोई न कोई प्रतिनिधि इसमें होना चाहिए। INDIA गठबंधन में पार्टियां शामिल हैं, किसी एक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं किया गया है।’हटाने संबंधी प्रस्ताव के नोटिस का मसौदा तैयार

सूत्रों ने बताया कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने संबंधी प्रस्ताव के नोटिस का मसौदा तैयार है और बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस तरह का तीसरा प्रयास है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल, ममता तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी तथा समाजवादी पार्टी (सपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उबाठा) समेत विभिन्न दलों के नेता बैठक में हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top