
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। इस की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही थी लेकिन अब यह ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 53 दिन पूरे कर लिए हैं और कलेक्शन में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली है। फिल्म अब अपने आठवें सप्ताह में पहुंच चुकी है और लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है। तो चलिए देखते हैं यह फिल्म अब तक कितने रुपये कमा चुकी है।
‘हनुमान अंश’ का इतना हुआ कलेक्शन
Sacnilk के द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने 53वें दिन भारत में 2.35 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 309.38 करोड़ हो गया है। वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 365.50 करोड़ तक पहुंच चुका है। भारत के अलावा फिल्म को विदेशी बाजारों में अच्छा रिस्पांस मिला है। 53वें दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 0.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 38.75 करोड़ हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 404.25 करोड़ तक पहुंच गया है।
‘हनुमान अंश’ को देखने के बाद दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में लगी हुई है। ‘हनुमान अंश’ का निर्देशन डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने किया है। यह फिल्म उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर: थेट चेंज्ड माय लाइफ’ (Divine Detour: That Changed My Life) पर आधारित एक बायोग्राफिकल भक्ति ड्रामा है, जिसमें नीम करोली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक प्रभाव को पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है।