
Today Weather Update: सितंबर के महीने के साथ देशभर के मौसम में भी हल्की ठंडक आने लगी है. हालांकिं, मानसून की विदाई से पहले मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है. इसके मुताबिक, आज ( शनिवार, 19 सितंबर 2026) को यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70-75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, तेंलगाना और छत्तीसगढ़ा में तेज आंधी लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है. वहीं, पूर्वी भारत में भी बिजली और वज्रपात भी देखने को मिल सकता है. जो लोग पहाड़ी राज्यों में घूमने का प्लान बना रहे हैं उन्हें भी अधिक सावधान रहने की जरूरत है.
इन 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक, आज यूपी-बिहार, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में भी बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. यहां 70-75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवा चल सकती है.
दिल्ली में आंधी का अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान यहां 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.
यूपी-बिहार का मौसम
यूपी-बिहार की बात करें तो, उत्तर प्रदेश में आज बुलंदशहर, एटा, मथुरा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सीतापुर, औरैया, कानपुर,गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, संभल, आगरा, इटावा, मोरादाबाद, बिजनौर, मैनपुरी, हापुड़, महामाया नगर, हरदोई, गोरखपुर, झांसी और प्रयागराज में भारी बारिश समेत आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बिहार में आज ( 19 सितंबर 2026) को मधुबनी, सुपौल, अररिया, गोपालगंज, पटना,किशनगंज, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, दरभंगा, पूर्णिया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया और वैशाली में तेज बारिश समेत आंधी की चेतावनी दी गई है.
पहाड़ों में बारिश की बौछार
IMD ने पहाड़ी राज्यों में भी खराब मौसम को लेकर चेतावनी दी है. हिमाचल प्रदेश में आज सोलन, कांगड़ा, ऊना,शिमला, मंडी, सिरमौर, किन्नौर और सोलन में बारिश-तूफान की संभावना जताई है. यहां 45-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. जम्मू-कश्मीर में भी आज मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवार, जम्मू, कुलगाम, राजौरी और अनंतनाग में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. इसके अलावा उत्तराखंड के बागेश्वर, नैनीताल,पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. यहां 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है.