पेट्रोल पंपों पर डीजल की नई लिमिट तय, अब एक दिन में मिलेगा सिर्फ इतना लीटर

Spread the love

अगर आपके पास भी अपनी गाड़ी है, जिसके लिए आपको बड़ी मात्रा में डीजल भरवाने कह जरूरत पड़ती है तो यह खबर आपके लिए है. ऐसा इसलिए क्योंकि निजी कंपनियों ने डीजल की बिक्री को लेकर एक नया नियम लागू कर दिया है. इसके तहत, अब पेट्रोल पंपों पर डीजल मिलने की एक लिमिट तय कर दी गई है. 

मिडिल ईस्ट में जारी संकट और इसके चलते सप्लाई में आई भारी कमी के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. इस वजह से प्राइवेट फ्यूल रिटेलर्स ने अपने आउटलेट्स पर डीजल की बिक्री को सीमित करने का फैसला लिया है.

कितनी तय की गई है लिमिट?

Jio-BP ने अपने कई आउटलेट्स पर प्रति ग्राहक 50 लीटर डीजल की सीमा तय की है और दैनिक बिक्री को भी 6,000 लीटर पर कैप किया गया है. Jio-bp के पेट्रोल पंप पर अब ग्राहक को एक बार में अधिकतम 50 लीटर डीजल ही मिलेगा. इसी के साथ जहां पहले ये पंप रोजाना औसतन 11,000 लीटर डीजल बेचते थे. वहीं, अब कंपनी ने हर आउटलेट के लिए डीजल का कोटा लगभग आधा कर दिया है. इसी तरह से नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने भी अपने पंपों पर यह लिमिट 70 से 200 लीटर के बीच रखी है.

सरकारी तेल कंपनियों के लिए कोई लिमिट नहीं

डियन ऑयल (IOCL), एचपीसीएल (HPCL) और बीपीसीएल (BPCL) जैसी देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने यह साफ कह दिया है कि उनके पेट्रोल पंपों पर ऐसी कोई पाबंदी नहीं है. चूंकि देश में मौजूद एक लाख से ज्यादा फ्यूल स्टेशनों में से लगभग 90% का संचालन सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल कंपनियां करती हैं इसलिए आम उपभोक्ताओं पर इसका असर बेहद सीमित है.

हालांकि, दूर-दराज के इलाकों में लंबी दूरी के कमर्शियल वाहनों (जैसे ट्रकों) को इससे थोड़ी परेशानी हो सकती है क्योंकि कई हाईवे और ग्रामीण इलाकों में सरकारी कंपनियों के मुकाबले Jio-bp और नायरा एनर्जी जैसे निजी ऑपरेटरों के पेट्रोल पंप अधिक पाए जाते हैं. इनका नेटवर्क काफी मजबूत होता है. ऐसे में अगर निजी पेट्रोल पंपों पर डीजल की राशनिंग शुरू हो जाती है, तो उनके पास कोई और दूसरा विकल्प नहीं बचेगा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top