
Weekly Numerology Horoscope 13 to 19 April 2026: अंक ज्योतिष पर्सनालिटी के छिपे राज, भविष्य, करियर, पैसा, सेहत आदि जानने का प्रभावशाली तरीका है. इसमें अंकों की गणना के आधार पर भविष्यफल निकाला जाता है. इसके लिए बर्थडेट के अंकों को जोड़ा जाता है. अप्रैल का तीसरा हफ्ता मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिष.
साप्ताहिक अंक राशिफल: 13 से 19 अप्रैल 2026
मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)
इस सप्ताह आपके करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. वर्कप्लेस पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सरकारी क्षेत्र से लाभ हो सकता है. पैतृक संपत्ति और पुराने निवेश से भी फायदा होने के योग हैं. आंखों में समस्या हो सकती है. साथ ही ब्लड प्रेशर के मरीज सावधान रहें.
उपाय: रविवार को बुजुर्ग व्यक्ति को गेहूं या तांबे की वस्तु दान करें.इस सप्ताह आपको काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और इसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर ज्यादा हो सकता है. मेडिटेशन करें. मां की सेहत का ख्याल रखें. आय और व्यय में संतुलन रहेगा. ठंडी चीजों का सेवन न करें, तबियत बिगड़ सकती है.
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं.
मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. धन लाभ हो सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी. घर में धार्मिक-मांगलिक आयोजन हो सकता है. पुराने दोस्त या परिजन से मुलाकात हो सकती है. अधिक मसालेदार भोजन से बचें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है.
उपाय: गुरुवार को माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं. c
मूलांक 4 (जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)
यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक है लिहाजा अपने कामों के प्रति गंभीर रहें और तेजी से काम निपटा लें. साथ ही इस दौरान बोलें कम और काम ज्यादा करें. आर्थिक उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं, लिहाजा जोखिम भरा निवेश न करें. चोट लगने या किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है.
उपाय: शनिवार को पक्षियों को दाना डालें.
मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)
इस सप्ताह बातचीत की दम पर बड़ा काम बन सकता है. व्यापारी वर्ग की बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे लिहाजा इसका सकारात्मक उपयोग करें. यात्रा पर जाने के योग हैं, जो कि फायदेमंद भी साबित हो सकती है. लव लाइफ अच्छी रहेगी. विवाह तय हो सकता है. नसों में खिंचाव या अनिद्रा की समस्या हो सकती है.
उपाय: किन्नर को कुछ रुपए दान करें.
मूलांक 6 (जन्म तारीख: 6, 15, 24)
यह सप्ताह आपको लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल दे सकता है. आपके काम को नई पहचान मिलेगी. लव लाइफ और मैरिड लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. इस हफ्ते खर्च पर काबू रखें. शुगर पेशेंट अपने खान-पान और लाइफस्टाइल का ध्यान रखें.
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी छोटी कन्या को सफेद रसगुल्ला खिलाएं.
मूलांक 7 (जन्म तारीख: 7, 16, 25)
इस सप्ताह आपके मन में रचनात्मक विचार आएंगे और आप उन्हें प्रभावी ढंग से रख भी पाएंगे. मानसिक शांति रहेगी. अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है. वर्कप्लेस पर सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. निवेश से बचें. नींद की कमी हो सकती है.
उपाय: कुत्ते को रोटी खिलाएं.
मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17, 26)
इस सप्ताह आप अनुशासित रहकर काम करेंगे और बड़ी कामयाबी हासिल कर पाएंगे. इसके लिए आपकी सराहना भी होगी. यह समय भविष्य की नींव रखेगा. संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी बरतें. हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है.
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)
यह सप्ताह आपके लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है. आपके काम और नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी. करियर से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है. गुस्से से बचें. कड़वा न बोलें. वरना बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं.
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें.