सोशल मीडिया पर क्‍यों मच रहा मंगल के कर्क में गोचर का इतना शोर, आपके लिए कैसे रहेंगे ये 55 दिन?

Spread the love

मंगल गोचर की इस समय सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. ऐस्‍ट्रोलॉजर्स मंगल के चंद्रमा की राशि कर्क में हुए गोचर के फायदे-नुकसान बताने में जुटा हुआ है. क्‍योंकि यह सिर्फ मंगल का कर्क में गोचर नहीं है, बल्कि वहां उनकी गुरु से हो रही युति इसे विशेष बना रही है. जयपुर के ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता के अनुसार, कई सालों बाद ऐसा योग बना है, जब कर्क राशि में मंगल और गुरु साथ आए हैं. कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं. ऐसे में कर्क में गुरु-मंगल की युति से नीचभंग राजयोग बना है. 

24 साल बाद कर्क में गुरु-मंगल का मिलन 


ज्‍योतिष में मंगल-गुरु की युति शुभ मानी गई है. हालांकि मंगल के नीच राशि कर्क में होने से वे आंतरिक अशांति, भावनाओं में बहकर गलत फैसले लेने की समस्‍याएं दे सकते हैं लेकिन गुरु का साथ नीचभंग राजयोग बना रहा है. यह योग संघर्ष के बाद बड़ी सफलता देता है, साथ ही संपत्ति दिलाता है. ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता से जानिए इसका सभी राशियों पर असर. 

मंगल गोचर से बने नीचभंग राजयोग का राशि असर 

मेष राशि: उतावलेपन में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं. इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम्‍स पर खर्च बढ़ेगा. धार्मिक यात्रा पर जाने के योग हैं. यदि प्रॉपर्टी संबंधी काम है तो अच्‍छे से चैक करके ही आगे बढ़ें. 

वृष राशि : आप जीवन में बड़े बदलाव की ओर जा रहे हैं. साहस और विल पॉवर कमाल की रहेगी. लेकिन गुस्‍से में कड़वा बोलने से बचें. सम्‍मान बढ़ेगा. बड़ी प्रॉपर्टी डील हो सकती है. 

मिथुन राशि : खर्च बढ़ेंगे, कर्ज से बचने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी रखें. स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखें. बिना मांगे दूसरों को सलाह देने की बजाय अपनी बुद्धि और योग्‍यता का इस्‍तेमाल अपने काम में करें. घर में मांगलिक आयोजन हो सकता है. 

कर्क राशि : इसी राशि में मंगल-गुरु की युति से नीचभंग राजयोग बन रहा है. इससे आपको लाभ तो होगा लेकिन तैश में आकर अपने काम खुद न बिगाड़ें. रिस्‍क लेने की गलती न करें. 

सिंह र‍ाशि : स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ने की आशंका है. रिस्‍क लेना भारी पड़ सकता है. खासतौर पर नियम-कानून की अनदेखी करने से बड़ा नुकसान हो सकता है. अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. 

कन्‍या राशि : अप्रत्‍याशित लाभ के योग हैं. कुछ लोगों को रिस्‍क से भी फायदा हो सकता है. धन और सम्‍मान बढ़ेगा. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्‍छा है. 

तुला राशि : करियर में आगे बढ़ने के नए-सुनहरे मौके मिल सकते हैं. आपका काम आपका नाम चमकाएगा. यात्रा के योग हैं. परिवार और रिश्‍तेदारों के साथ अच्‍छा समय बिताएंगे. 

वृश्चिक राशि : आपके राशि स्‍वामी मंगल आपके लिए लाभ के योग बना रहे हैं. संतान की ओर से अच्‍छी खबर मिल सकती है. स्‍टूडेंट्स के लिए समय शानदार है, हायर ऐजुकेशन के लिए बाहर जा सकते हैं. बस, नशे से बचें. 

धनु राशि : आपका गुस्‍सा आपके अपनों को ही दूर कर देगा. ब्‍लड प्रेशर बढ़ सकता है. लिहाजा अपने व्‍यवहार और सेहत का ख्‍याल रखें. कोई पुरानी समस्‍या या लेन-देन से नुकसान हो सकता है. 

मकर राशि : लाइफ पार्टनर से दूरी महसूस होगी. कारोबारियों का पार्टनर्स से विवाद हो सकता है. कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा. हालांकि आपकी बढ़ी हुई ऊर्जा काम और सामाजिक जीवन में फायदा देगी. 

कुंभ राशि: आपके लिए समय अच्‍छा नहीं कहा जा सकता है. इस समय में कोई रिस्‍क न लें. वाहन देखकर चलाएं. शेयर मार्केट-सट्टा आदि से दूर रहें. 

मीन राशि : आपको कोई बड़ा मौका मिल सकता है. लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. कुछ लोग दिवाली से पहले घर में बड़ा रेनोवेशन कराने की योजना बना सकते हैं. पड़ोसियों से न उलझें

(Disclaimer- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं एवं ग्रह गोचर की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति पर ग्रह गोचर का प्रभाव उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top