
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ की इस समय न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में चर्चा हो रही है, जिसके चलते साउथ और हॉलीवुड फिल्मों ने अपनी अपकमिंग रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी हैं. वहीं फिल्म की कहानी और उसके किरदार लोगों के बीच इतने फेमस हो रहे हैं कि हर इंसान उसके बारे में जानना चाहता है. इसलिए आज हम आपको दो ऐसे किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कहानी की नींव रखते हैं, जहां से एक आम युवा ‘जसकीरत’ एक जासूस ‘हमजा’ बन जाता है.
‘धुरंधर 2’ के पहले भाग में अपने हमजा के कहर और पाकिस्तान के शहर ल्यारी के डकैत की कहानी को देखा था, जिसमें वो एक भारतीय जासूस बनकर दुश्मनों की चाल का पता लगाता है. लेकिन ‘धुरंधर’ को देखने के बाद सभी के मन में एक सवाल आता है कि वो कैसे और कब एक जासूस बनकर पाकिस्तान पहुंच गया. इन सभी सवालों के जबाव आदित्य धर ने फिल्म के रिवेंज भाग में दिए हैं. ‘धुरंधर 2’ की कहानी जसकीरत के गांव से शुरू होती है, जहां उसकी मां, पिता और दो बहनें रहा करती है और वो सेना में भर्ती के लिए ट्रेनिंग करने वाला एक आम युवा होता है.
लेकिन ‘जसकीरत’ का हंसता-खेलता परिवार उस समय खत्म हो जाता है, जब गांव की पावरफुल फैमिली के लड़के उसके पिता को फांसी लगाकर मार डालते हैं, जिसके बाद उसकी बड़ी बहन का रेप कर, छोटी बहन को अगवा कर लेते हैं. इस घटना के बाद जसकीरत का कलेजा फट जाता है और वो बदले की आग और अपनी छोटी बहन को बचाने के लिए लगभग 12 लोगों को गोलियों से भून देता है.
कहानी के शुरूआत में ही इतने दर्द भरे सीन को देखने के बाद सभी के आंखे नम हो जाती हैं. इस सीन में रणवीर सिंह की छोटी बहन का किरदार निभानी वाली एक्ट्रेस परी पंढेर की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं, उनकी एक्टिंग ने रणवीर सिंह के गुस्से को सही साबित करने में काफी मदद की है.