IPL 2026 Ticket Book करने का सबसे आसान तरीका, जानिए मैच की टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस

Spread the love

IPL 2026 Ticket Booking Guide: देश में क्रिकेट का सबसे बड़ा त्योहार माने जाने वाले IPL 2026 का नया सीजन शुरू होने जा रहा है. IPL 2026 को लेकर भारत के लोगों में खासा उत्साह रहता है. हर साल की तरह इस बार भी लाखों फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर लाइव खेलते देखने के लिए जाएंगे. स्टेडियम के स्टैंड्स में बैठकर अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करना हर फैन की चाहत होती है. यही वजह है कि जैसे ही आईपीएल का शेड्यूल सामने आता है, टिकटों की मांग तेजी से बढ़ जाती है. अगर आप भी इस बार स्टेडियम में बैठकर आईपीएल मैच देखना चाहते हैं, तो टिकट बुक करने के कुछ आसान तरीके यहां से जान लें. क्योंकि IPL 2026 के पहले फेज की टिकटों की बिक्री और प्री-रजिस्ट्रेशन कई प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो गए हैं.

IPL 2026 का नया सीजन मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होने जा रहा है. पहले फेज में अलग-अलग शहरों में मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के दौरान देश के कई बड़े स्टेडियमों में मैच होंगे, जहां हजारों दर्शक अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचेंगे. क्रिकेट फैंस के बीच इस टूर्नामेंट को लेकर हर साल जबरदस्त उत्साह रहता है और यही कारण है कि मैच की टिकटें बहुत तेजी से बिक जाती हैं. पहले फेज में 20 मैच 10 अलग-अलग वैन्यू पर खेले जाएंगे. इसमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद का नाम है. इस सीजन का पहला मैच RCB vs SRH के बीच 28 मार्च को बेंगलुरु में खेला जाना है. इसके बाद 29 मार्च को MI vs KKR मुंबई में, फिर 30 मार्च को RR vs CSK का मैच गुवाहाटी में खेला जाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top