टटीरी गाना विवादः महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए बादशाह, गिरफ्तारी के आदेश, पासपोर्ट भी होगा जब्त

Spread the love

पानीपत. टटीरी गाने से विवाद में फंसे रेपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ने वाले हैं. हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं. महिला आयोग ने शुक्रवार के लिए बॉलीवुड सिंगर और रेपर बादशाह को नोटिस देकर बुलाया था, लेकिन वह आयोग के पास नहीं पहुंचे और अब महिला आयोग ने ये आदेश जारी किए हैं.

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने पानीपत पुलिस और पंचकूला पुलिस को उनका पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दिए हैं. चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि कहीं भी बादशाह का शो नहीं होने दिया जाएगा और प्रदेश में सभी जगह नोटिस भेजा गया. साथ ही बादशाह के पासपोर्ट को भी जब्त करने की अपी की गई है. उन्होंने बताया कि  उत्तराखंड महिला आयोग भी हरियाणा का सहयोग करेगा.

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि अब आयोग हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा के लिए खड़ा हो चुका है.इसले पहले, बादशाह के वकील अक्षय दहिया पानीपत में महिला आयोग के सामने पेश हुए. उन्होंने कहा कि बादशाह ने जो गलती की, उसके लिए उन्होंने माफी की जारी की है. एडवोकेट अक्षय ने कहा कि बादशाह पहले से ही तय कार्यक्रम की वजह से नहीं आ पाए है और बादशाह की जगह में वह महिला आयोग के सामने पक्ष रखने आए हैं.

क्या है पूरा विवाद

दरअसल, सिंगर बादशाह का हाल ही में एक गाना आया था, जिसमें वह लड़कियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे. हरियाणा रोडवेज की बस पर यह गाना शूट किया गया था, जिसके लिए कोई परमिशन भी नहीं ली गई थी. विवाद होने के बाद पंचकूला में बादशाह के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. हरियाणा महिला आयोग ने भी गाने पर आपत्ति जताते हुए बादशाह को नोटिस भेजा था. हालांकि, विवाद के बाद बादशाह ने इस गाने को हर प्लेटफॉर्म से हटा दिया था और साथ ही माफी भी मांगी थी. शुक्रवार को महिला आयोग ने बादशाह को बुलाया था, जहां वह नहीं पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top