Ramdhani Yadav Encounter: ‘रामधनी यादव NDA का नेता था’, तेजस्वी यादव ने पोस्ट की नितिन नवीन और चिराग पासवान के साथ वाली फोटो

Spread the love

पटना: सुल्तानगंज EO कृष्ण कुमार भूषण के हत्यारे रामधनी यादव के एनकाउंटर के बाद कई नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सियासी गलियारे में अलग सनसनी फैला दी है। तेजस्वी यादव ने दो तस्वीरें जारी करते हुए दावा किया है कि मारा गया अपराधी रामधनी यादव NDA नेताओं का करीबी था।

तेजस्वी यादव का बड़ा दावा और आरोप

तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी के हत्यारे और एनकाउंटर में मारे जा चुके रामधनी यादव की तस्वीरें लगाई हैं। एक तस्वीर में रामधनी यादव बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ दिख रहा है तो दूसरी तस्वीर में वो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ है। तेजस्वी यादव ने इन्हीं तस्वीरों के आधार पर आरोप लगाए हैं।

रामधनी यादव NDA का नेता था- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘भागलपुर में सरकारी अधिकारी की दिनदहाड़े हत्या करने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में से प्रेरित सुशासनी अपराधी, बीजेपी संरक्षित गुंडा व एनडीए नेता रामधनी यादव है। यह अपराधी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्रियों का नजदीकी है। जंगलराज का बेसुरा राग अलपाने वाले लोग अब हत्यारे एनडीए नेता के बारे में क्या कहेंगे? ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top