Chandra Grahan 2026 Timing Live: अगले 25 मिनट बेहद भारी! सिंह राशि में केतु का खेल शुरू, जानें आपके शहर में ग्रहण और सूतक की सटीक टाइमिंग!

Spread the love

Chandra Grahan Sutak Kaal: ग्रहण सूतक लगते ही बंद हुए मंदिरों के कपाट

आज सुबह 06.20 बजे से ही पूरे देश में सूतक काल लग चुका है. लखनऊ, पटना और भोपाल समेत देश के सभी बड़े मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं. सूतक के कारण इस बार होलिका दहन की परंपरा में भी बदलाव हुआ है, क्योंकि ग्रहण काल में किसी भी प्रकार की पूजा या अग्नि प्रज्वलित करना वर्जित माना गया है.

Chandra Grahan 2026 City-wise Timings: आपके शहर में कब दिखेगा चांद?

सावधान! भारत के आसमान में आज शाम ‘खूनी चांद’ का नजारा दिखेगा. दिल्ली में शाम 06.22 बजे चंद्रोदय होते ही ग्रहण शुरू हो जाएगा, जो केवल 25 मिनट तक रहेगा. जयपुर में यह नजारा 18 मिनट और उदयपुर में मात्र 8 मिनट का होगा. वहीं, देश के पूर्वी राज्यों में ग्रहण की अवधि सबसे ज्यादा यानी 59 मिनट तक रहने वाली है.

Chandra Grahan 2026 Live Update:चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे से शुरू

सावधान! साल का पहला चंद्र ग्रहण आज दोपहर 03:20 बजे से शुरू हो रहा है. भारत में इसका सूतक काल सुबह 06:20 बजे से ही प्रभावी है, जिससे मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं.

दिल्ली में शाम 06:22 बजे चंद्रोदय के बाद यह ग्रहण केवल 25 मिनट के लिए दिखाई देगा. सिंह राशि में केतु के साथ चंद्रमा की युति से सिंह, कन्या और वृश्चिक सहित 5 राशियों पर बड़ा संकट मंडरा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top