फ्रांसीसी जेट, ड्रोन और इजरायली-रूसी मिसाइलें… ईरान जंग के बीच भारत बढ़ा रहा हवाई ताकत

Spread the love

ईरान के साथ चल रहे संघर्ष और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत अपनी हवाई रक्षा को बहुत मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कदम उठा रहा है. हाल ही में में भारत ने रूस से S-400 सुदर्शन एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की पांच और स्क्वाड्रन खरीदने की योजना बनाई है.

भारत ने पहले 2018 में रूस से पांच स्क्वाड्रन S-400 खरीदे थे, जिनमें से तीन डिलीवर हो चुके हैं. बाकी दो 2026-2027 तक आएंगे. अब पांच अतिरिक्त स्क्वॉड्रन खरीदकर भारत अपनी लंबी दूरी की हवाई रक्षा को दोगुना करना चाहता है. ये सिस्टम पूर्वी और पश्चिमी दोनों मोर्चों पर तैनात किए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top