ऑपरेशन सिंदूर के बाद नहीं दिखा… मसूद अजहर जिंदा है या मर गया? जैश सरगना को लेकर बड़ा सस्पेंस

Spread the love

मसूद अजहर, जो जैश-ए-मोहम्मद का सरगना माना जाता है, एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. इस बार वजह कोई आतंकी घटना नहीं, बल्कि उसका अचानक गायब होना और उसकी सेहत को लेकर उठ रहे सवाल हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद से उसे किसी ने सार्वजनिक रूप से नहीं देखा है, जिससे तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं. क्या वह जिंदा है या फिर गंभीर हालत में है ये सवाल अब सिर्फ बाहर नहीं, बल्कि उसके अपने संगठन के अंदर भी गूंज रहा है. हालात इतने रहस्यमय हैं कि खुफिया एजेंसियां भी नजर बनाए हुए हैं. अब पूरा मामला एक बड़े सस्पेंस में बदल चुका है.

मसूद अजहर को लेकर बढ़ा सस्पेंस? 

पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को लेकर इन दिनों भारी रहस्य बना हुआ है. सवाल यह उठ रहा है कि क्या वह जिंदा है या फिर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है. खास बात यह है कि यह चर्चा सिर्फ बाहर नहीं बल्कि संगठन के अंदर भी तेजी से फैल रही है. लंबे समय से वह अपने कैडरों के बीच दिखाई नहीं दिया है, जिससे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और संगठन के भीतर चिंता बढ़ती जा रही है.

संगठन के अंदर क्या चल रहा है?

सूत्रों के मुताबिक, संगठन के भीतर यह चर्चा है कि मसूद अजहर की हालत बेहद गंभीर है और वह अपने जीवन के अंतिम चरण में पहुंच चुका है. हालांकि, जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष नेतृत्व इन सभी खबरों को खारिज कर रहा है और अपने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है. दूसरी तरफ भारतीय खुफिया एजेंसियों का कहना है कि उसकी स्थिति नाजुक जरूर है, लेकिन वह फिलहाल किसी जानलेवा स्थिति में नहीं है. बताया जा रहा है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top