वैभव सूर्यवंशी ने 65 छक्के लगाकर तोड़ा सालों पुराना रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Spread the love

आईपीएल 2026 का एलीमीनेटर मुकाबला 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बना ली है. 29 मई को राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में मैच खेलना है.अगर राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले में भी जीत जाती है तो 31 मई रविवार को Narendra Modi स्टेडियम,अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के सामने होगी. सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल की रेस से बाहर हो चूकी है.

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी टॉप पर पहुंच चूके हैं. वैभव सूर्यवंशी एलीमीनेटर मुकाबले में क्रिस गेल के एक और रिकॉर्ड की बराबरी करने में मात्र 3 रन बनाने से रह गए. दरअसल, राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर 2 तक पहुंचाने में वैभव सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई है. 29 गेंद खेलकर 97 रन बनाना वो भी किसी 15 साल के लड़के की तरफ से बहुत बड़ी बात है.

वैभव सूर्यवंशी भले ही सबसे तेज आईपीएल शतक लगाने वाले क्रिस गेल की बराबरी ना कर सके. लेकिन उनकी इस पारी से राजस्थान रॉयल्स कि टीम को बहुत बड़ा स्पोर्ट मिला. 244 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा करने में वैभव सूर्यवंशी के साथ उनकी टीम ने भी पूरा समर्थन किया. चाहे बल्लेबाज़ी हो या गेंदबाज़ी दोनो ही कारगर साबित हुई.

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने पर सबने उनके द्वारा खेली गई इस पारी का खड़े होकर अभिवंदन किया. काव्या मारन ने भी वैभव सूर्यवंशी की पारी को सम्मान देते हुए तालियां बजाई. साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेयर्स ने भी उनकी इस पारी को सम्मान दिया. आईपीएल 2026 के सीजन में 680 रन पूरा कर ऑरेंज कैप भी वैभव ने अपने नाम कर ली है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top