ना इंसान, ना आवाज… सिर्फ सन्नाटा! आखिर क्यों 15 वीं शताब्दी से वीरान पड़ा है ये शहर

Spread the love

दुनियाभर में कई ऐसे शहर हैं, जिनका इतिहास काफी पुराना है. कुछ विकसित हो गए हैं, लेकिन कुछ जगहें आज भी वीरान पड़ी हैं. 15वीं शताब्दी से लेकर आधुनिक दौर तक कई शहर अलग-अलग कारणों से खाली हो गए. प्राकृतिक आपदा, युद्ध, आर्थिक गिरावट या संसाधनों की कमी ने लोगों को पलायन करने पर मजबूर किया. आज हम आपको दुनिया और भारत के उन शहरों की सैर पर ले चलते हैं जो कभी खुशहाल और गुलजार थे, लेकिन आज सिर्फ सन्नाटा पसरा हुआ है.

बोडी, कैलिफोर्निया 

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित बोडी शहर 1870 के दशक में 10000 आबादी वाला समृद्ध शहर था. 8500 फुट की ऊंचाई पर बोडी सोने की खदानों के लिए मशहूर था. 20वीं सदी की शुरुआत में शहर की चमक फीकी पड़ने लगी. 1920 तक आबादी केवल 120 रह गई. अब यह शहर ‘वाइल्ड वेस्ट टूर’ के लिए जाना जाता है. वीरान गलियों, टूटी इमारतों और पुराने खदानों ने इसे भूतिया शहर की तरह बना दिया है.

 क्रेको, इटली

इटली के दक्षिण में क्रेको कभी शानदार वास्तुकला और खूबसूरत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध था. 1960 में पानी की कमी, सीवेज की समस्या और बार-बार भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों को पलायन करने पर मजबूर किया. 1980 के दशक तक यह शहर पूरी तरह खाली हो गया. आज क्रेको की गलियां, इमारतें और चर्च खंडहर में तब्दील हैं, जो इतिहास की गूंज सुनाते हैं और पर्यटकों को आकर्षित भी करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top