Haryana Politics: हरियाणा में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार सवाल उठा रही हैं. दूसरी तरफ प्रदेश की सरकार अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए पुलिस को पूरी तरह से छूट दिए जाने की बात कह रही है. इस बीच हरियाणा बीजेपी ने भी प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार की तारीफ करते हुए अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है.
हरियाणा बीजेपी ने प्रदेश के अपराधियों को सुधर जाने की नसीहत दी है. इसमें एक फोटो भी टैग की गई है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”यो नायब का हरियाणा है. या तो गुंडागर्दी छोड़ दो या हरियाणा छोड़ दो.”
कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए- नायब सिंह सैनी
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी अपराध की घटनाओं को लेकर पुलिस को निर्देश दिए थे. उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ”हमने पुलिस को खुली छूट दी है कि कोई भी माफिया, गैंगस्टर्स या फिर संगठित अपराध का गिरोह चलाने वाला अपराधी बचना नहीं चाहिए. मिशन मोड में ऑपरेशन चलाकर ऐसे असामाजिक तत्वों का सफाया किया जाए, जिससे समाज में सुख शांति का माहौल स्थापित हो सके.”