भय नहीं भरोसा… बंगाल चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, शाह ने TMC शासन को बताया बुरा सपना

Spread the love

West Bengal Election 2026​: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. पीएम मोदी ने कल प्रदेश में कई जनसभाओं को संबोधित किया तो आज गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया. इस पत्र को भाजपा ने ‘भरोसा पत्र’ नाम दिया है. यहां 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को परिणाम आएंगे. इससे पहले उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि TMC से त्रस्त बंगाल अब परिवर्तन चाहता है.

यह दिखाएगा नया मार्ग

संकल्प पत्र जारी करने के बाद शाह ने कहा कि TMC बुरे सपने की तरह है, यह संकल्प पत्र बंगाल के हर तबके को निराशा से बाहर निकालने का एक मार्ग है. यह कई प्रकार की आशंकाओं से घिरे किसानों को बाहर निकलने का एक नया मार्ग दिखाएगा. प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत की जो कल्पना है, उस रोड मैप को भी यह संकल्प पत्र बंगाल की जनता के सामने रखेगा. जनता भयभीत और निराश है. जनता मन से परिवर्तन चाहती है. आज हम बंगाल की विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के रूप में काम कर रहे हैं.

आगे कहा कि हम हर महीने महिलाओं को 3000 रुपए देंगे, 15 साल से ममता ने जनता को निराश किया है, बंगाल में भाजपा भरोसा का शासन स्थापित करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top