Plane Crash: 24 घंटे में 3 बड़े विमान हादसे, कहीं प्लेन में लगी आग तो कहीं रनवे पर फिसलने से 179 की मौत

Spread the love

दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार (29 दिसंबर 2024) को बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें 179 लोगों की मौत हो गई. बचाव कर्मी दो लोगों को हादसे वाली जगह से जिंदा निकाला. दुनिया में पिछले 24 घंटों के दौरान प्लेन से जुड़ी तीन घटनाएं सामने आई है, जिसमें फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सुबह 9:07 बजे हुई जब जेजू एयर का विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बाड़ की दीवार से टकरा गया. बैंकॉक से लौट रहे इस विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित कुल 181 लोग सवार थे. इस विमान में दो यात्री थाईलैंड के तो बाकी दक्षिण कोरिया के थे. अधिकारियों का संदेह है कि लैंडिंग गियर में खराबी शायद एक पक्षी के टकराने की वजह से हुई है, जो दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसे लेकर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने उच्च अधिकारियों की इमरजेंसी बैठक भी बुलाई थी.

इससे पहले शनिवार देर रात को हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर एयर कनाडा के एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. PAL एयरलाइंस की फ्लाइट AC2259 शनिवार रात क्रैश होने से बाल-बाल बची. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. एक विमान में आई तकनीबी खराबी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फ्लाइट में आग लग गई. लैंडिग में थोड़ी सी भी देरी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top