IPL 2026 Schedule: आईपीएल पहले चरण का शेड्यूल जारी, RCB vs SRH मैच से होगा आगाज!

Spread the love

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. IPL 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाना तय है. हालांकि RCB के घरेलू मैचों को लेकर अभी थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है. स्टेडियम की तैयारियों का अंतिम निरीक्षण 13 मार्च को एक विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा. इसके बाद ही यहां सभी मैच कराने को अंतिम मंजूरी मिलेगी.

IPL पहले चरण में 20 मैचों का ऐलान

BCCI ने फिलहाल टूर्नामेंट के पहले चरण यानी 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है. बाकी मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा. इसकी वजह आने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं, जिनकी तारीखें तय होने के बाद पूरा शेड्यूल सामने आएगा.

इस बार कुल 84 IPL मैच खेले जाएंगे

आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और पूरे टूर्नामेंट में 84 मैच खेले जाएंगे. यह पिछले सीजन की तुलना में 10 मैच ज्यादा हैं. सभी टीमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में मुकाबले खेलेंगी, जिसके बाद प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला तय होगा.

आईपीएल 2026 (पहला चरण – पहले 20 मैच) का शेड्यूल 

  • 28 मार्च – RCB vs SRH (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे 
  • 28 मार्च – RCB vs SRH (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे
  • 29 मार्च – MI vs KKR (मुंबई), शाम 7:30 बजे
  • 30 मार्च – RR vs CSK (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे
  • 31 मार्च – PBKS vs GT (न्यू चंडीगढ़), शाम 7:30 बजे
  • 1 अप्रैल – LSG vs DC (लखनऊ), शाम 7:30 बजे
  • 2 अप्रैल – KKR vs SRH (कोलकाता), शाम 7:30 बजे
  • 3 अप्रैल – CSK vs PBKS (चेन्नई), शाम 7:30 बजे
  • 4 अप्रैल – DC vs MI (दिल्ली), दोपहर 3:30 बजे
  • 4 अप्रैल – GT vs RR (अहमदाबाद), शाम 7:30 बजे
  • 5 अप्रैल – SRH vs LSG (हैदराबाद), दोपहर 3:30 बजे
  • 5 अप्रैल – RCB vs CSK (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे
  • 6 अप्रैल – KKR vs PBKS (कोलकाता), शाम 7:30 बजे
  • 7 अप्रैल – RR vs MI (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे
  • 8 अप्रैल – DC vs GT (दिल्ली), शाम 7:30 बजे
  • 9 अप्रैल – KKR vs LSG (कोलकाता), शाम 7:30 बजे
  • 10 अप्रैल – RR vs RCB (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे
  • 11 अप्रैल – PBKS vs SRH (न्यू चंडीगढ़), दोपहर 3:30 बजे
  • 11 अप्रैल – CSK vs DC (चेन्नई), शाम 7:30 बजे
  • 12 अप्रैल – LSG vs GT (लखनऊ), दोपहर 3:30 बजे
  • 12 अप्रैल – MI vs RCB (मुंबई), शाम 7:30 बजे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top