IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह; ये खिलाड़ी बना कप्तान

Spread the love

India tour of England 2025: भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम जून में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. इसी महीने भारत की अंडर-19 टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी. इसके लिए बीसीसीआई ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. IPL 2025 में सीएसके के लिए खेले आयुष म्हात्रे को टीम की कमान सौंपी गई है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह दी है, जो आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे. उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़कर सुर्खियां बटौरी थी, ये आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है.

बीसीसीआई ने गुरुवार को जारी स्टेटमेंट में बताया कि, “जूनियर क्रिकेट समिति ने 24 जून से 23 जुलाई, 2025 तक होने वाले इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का चयन किया है. इस दौरे में 50 ओवर का अभ्यास मैच, उसके बाद पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज और इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दो बहु-दिवसीय मैच शामिल हैं.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: नमन पुष्पक, डी दीपेश, वेदांत त्रिवेदी, विकल्प तिवारी, अलंकृत रापोल (विकेटकीपर).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top