अगर आप सोचते हैं कि शादी के बाद प्यार भरे सफर में सिर्फ फूलों की खुशबू होती है, तो जनाब, ये खबर आपके होश ठिकाने लगा देगी. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट की जनता को ठहाकों के झूले पर झुला दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सज्जन अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर कहीं ले जा रहे हैं सिर पर कोई हेलमेट नहीं, पीठ सीधी, हैंडल मजबूती से पकड़ा हुआ… सब कुछ ठीक लग रहा था. लेकिन जैसे ही कैमरा थोड़ा और नजदीक जाता है, तो समझ आता है कि ये सफर महज सड़क का नहीं, शादीशुदा जिंदगी का भी रोलर कोस्टर है. वीडियो में आगे जो होता है वो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है.
पति को चप्पलों से पीटने लगी पत्नी
दरअसल, बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठीं एक महिला जो देखने से उनकी धर्मपत्नी लगती है अचानक अपने पैर से चप्पल निकालती है, वो भी बड़ी फुर्ती से, फिर क्या था, बिना किसी चेतावनी के वह पति महोदय की पीठ, कंधे और सिर पर चप्पलों की ऐसी बारिश करती हैं, जैसे मानसून समय से पहले आ गया हो. पति बेचारा चुपचाप पत्नी की चप्पलें खाता है और चालू बाइक पर गियर और गालियां दोनों संभालता है.