महाराष्ट्र में राजा रघुवंशी जैसा कांड! शादी के 3 हफ्ते बाद राधिका ने कुल्हाड़ी से पति को काट डाला

Spread the love

Maharashtra Woman Kills Husband: महाराष्ट्र के सांगली जिले के कुपवाड़ में वट पूर्णिमा के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. 23 मई को सतारा निवासी राधिका लोखंडे की शादी अनिल लोखंडे से हुई थी, लेकिन शादी के महज तीन हफ्ते बाद ही इस रिश्ते का खौफनाक अंत हो गया. महिला ने अपने पति को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया.

बताया जा रहा है कि मंगलवार (10 जून) की देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ. पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे जब अनिल सो गया, तो राधिका ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया. अनिल की मौके पर ही मौत हो गई.

अनिल के रिश्तेदार की शिकायत पर केस दर्ज
दीपक भंडवलकर ने आगे बताया कि मृतक के रिश्तेदार मुकेश लोखंडे की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी राधिका के खिलाफ BNS की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

शारीरिक संबंध बनाने पर लड़ाई
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. सांगली जिले में कुपवाड तहसील के रहने वाले अनिल लोखंडे की यह दूसरी शादी थी. उसकी पहली पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी. पुलिस का कहना है कि शादी के बाद शारीरिक संबंध बनाने को लेकर अनिल लोखंडे और पत्नी राधिका के बीच बहस हुई थी. कुपवाड एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस बात से नाराज राधिका ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह सो रहा था.’’ आरोपी महिला पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top