Sonam Raghuvanshi News: सोनम रघुवंशी को फांसी मत दो, सड़क पर…राजा की बहन ने बताया कैसे मिलेगा इंसाफ? खोला बड़ा सस्पेंस

Spread the love

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में हर पर नए खुलासे हो रहे हैं. आरोप है कि सोनम रघुवंशी ने हनीमून ट्रिप पर पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी. सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा की खातिर पति राजा रघुवंशी को मार डाला. इसके बाद खुदको गायब कर किडनैपिंग की साजिश रची. मगर 9 जून को उसकी गिरफ्तारी से सारा सच सामने आ गया. अब सोनम के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग हो रही है. खुद राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी का कहना है कि सोनम के लिए फांसी की सजा भी कम होगी. उसे तो सड़क पर जिंदा जला देना चाहिए. बातचीत में राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि रघुवंशी ने बताया है कि कैसे उनके भाई को इंसाफ मिल सकता है. न्यूज18 इंडिया के सवाल कि किस तरह की सजा की मांग करती हैं, इस पर सृष्टि ने कहा, ‘मैं तो बस इतना बोलूंगी कि मैं अपने भाई का चेहरा नहीं देख पाई. सोचा नहीं था ऐसा होगा. जिन लोगों ने मारा है या सोनम ने ही मारा है तो सबको ऐसी सजा मिले, जिससे दूसरे सोच कर भी डर जाएं. सबक मिले. मेरे लिए फांसी भी ऐसी सजा नहीं. उनको तो तड़पा कर मारना चाहिए. रोड पर जिंदा जला देना चाहिए. अगर इन लोगों को ऐसी सजा नहीं मिलेगी तो ऐसे और केस आएंगे.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top