गपगोलों पर न जाएं, ठोक बजाकर बनाऊंगा मंत्री… संसद से ही मोदी का साफ संदेश

Spread the love

देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है. लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद से ही सभी के जहन में एक ही बात चल रही है कि मंत्री पद किस-किस की झोली में आएगा. इसे लेकर लगातार अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं. अलग-अलग लोगों के नाम मंत्री की रेस में बताए जा रहे हैं. एनडीए संसदीय दल की बैठक (NDA Meeting) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सभी सांसदों से अपील करते हुए कहा कि किसी के भी बहकावे में न आएं. ऐसे ही कोई आपको फोन करके कह दे कि आप मंत्री बनने जा रहे हैं तो उस पर यकीन न करें. पहले ये चेक करें कि फोन करने वाला अथॉरिटी है भी या नहीं. मंत्री किसको बनाया जाए ये उनकी अनुभवी टीम तय करेगी. पीएम मोदी ने कहा कि उनको ये समझ नहीं आता कि आखिर ये गपगोले लाते कहां से हैं.

मंत्री किसे बनाया जाए-हमारी टीम तय करेगी
पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि आजकल कई लोग सरकार बनाने में लगे हैं. ये लोग मंत्री पद, पद और व्यवस्था बांट रहे हैं. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस झांसे में न आएं. क्यों मोदी को जानने वाले जानते हैं कि कि ये सारी कोशिशें बेकार हैं. पीएम ने इंडिया एलायंस पर तंज कसते हुए कहा कि वह इस चुनाव में फेक न्यूज में एक्सपर्ट हो गए हैं. वह मंत्री पद बांटने को लेकर गलत खबर फैलाने का काम कर सकते हैं. इसीलिए सभी लोग इस तरह की अफवाहों से दूर रहें. इसके साथ ही पीएम मोदी ने सासंदों को संदेश देते हुए कहा कि मंत्री पद के चुनाव के लिए उनके पास अनुभवी टीम है. ये उनको भी सही सलाह देगी और ये टीम मिलकर सही फैसला लेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top