‘ये क्या कर ही हैं आप?’, Kangana Ranaut संसद पहुंचते ही रिपोर्टर से उलझीं

Spread the love

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से जीत दर्ज की है. एक्ट्रेस इस विजय की खुशी अभी अच्छे से मना भी नहीं पाईं थी कि वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल के थप्पड का शिकार हो गईं. वहीं आज सुबह जब नवनिर्वाचित सांसद पार्लियामेंट पहुंचीं तो वे रिपोर्टर से ही उलझ गईं. इसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है.

कंगना रनौत संसद पहुंचते ही रिपोर्टर से उलझीं

कंगना लोकसभा चुनाव में तो जीत गई हैं लेकिन उनके साथ विवाद जुड़ने भी शुरू हो गए हैं. बीते दिन दिल्ली आने के दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल का करारा तमाचा खा चुकीं कंगना रनौत आज सुबह जब संसद पहुंचीं तो काफी गुस्से में नजर आईं. इस दौरान वे रिपोर्ट्स से ही उलझ बैठीं.

कंगना गुस्से में एक रिपोर्टर का माइक हटाती दिखीं जिस पर रिपोर्टर कहता सुना गया, ” एक मिनट मैडम, ये क्या कर रही हैं आप, मैं सवाल पूछ रहा हूं.” अब कंगना का रिपोर्टर संग उलझने का वीडियो वायरल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top