IIT वाले बाबा अभय सिंह ने बदला लुक, क्लीन शेव के बाद पहचानना हुआ मुश्किल!

Spread the love

IIT Baba New Look: महाकुंभ से आईआईटी वाले बाबा के नाम से मशहूर हुए अभय सिंह ने अपना लुक बदल लिया है. शुक्रवार को आईआईटी बाबा नए ही अवतार में दिखाई दिए. अब तक सभी ने उनको बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ देखा था, लेकिन जो उन्होंने अपना लुक बनाया है उससे उन्हें पहचनाना मुश्किल सा हो गया है. 

दरअसल, हरियाणा के रहने वाले अभय सिंह शेव करवाकर और सर पर भगवा पगड़ी पहने नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें यकायक पहचना नहीं सके. अभय उर्फ आईआईटी बाबा एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्हें लोग देखकर हैरत में आ गए.

बताई लुक चेंज करने की वजह
अपने नए लुक को लेकर अभय सिंह ने कहा, “मैं लुक चेंज करता रहता हूं, जब मैं यात्रा पर गया था तो महादेव ने मुझे बोला था कि एक जगह पर एक ही रात रुकना हौ और बस चलते रहना है. उस समय में भी मैं ऐसा ही था चलता रहता था और दाढ़ी बढ़ जाती थी तो शेव कर लेता था.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top