
2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर मैदान में उतर चुकी हैं. बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी शुक्रवार को 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए. हालाँकि, कांग्रेस की पहली सूची में मध्य प्रदेश की किसी भी सीट के लिए एक भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस सूची से कांग्रेस के नए फॉर्मूले का खुलासा हो गया है। इस नए फॉर्मूले के तहत कांग्रेस पार्टी दिग्गज नेताओं को चुनावी रणभूमि में उतार रही है.
दिग्गज नेता लड़ेंगे चुनाव!
लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस इस बार नया फॉर्मूला अपनाती नजर आ रही है. कांग्रेस पार्टी अपने दिग्गज नेताओं को चुनावी रणभूमि में उतार रही है, ठीक वैसे ही जैसे उसने छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारकर किया है. मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस यही फॉर्मूला अपनाकर कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह और जीतू पटवारी को लोकसभा चुनाव में उतार सकती है.