सरकार ने 5.8 करोड़ राशन कार्ड कर दिए रद्द, चेक कर लें कहीं लिस्ट में आपका नाम तो नहीं

Spread the love

भारत में गरीब जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से राशन कार्ड जारी किए जाते हैं. भारत में करोड़ों राशन कार्ड धारक है. सरकार राशन कार्ड के जरिए लोगों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कम कीमत पर राशन मुहैया करवाती है. तो इसके साथ ही राशन कार्ड पर देश के लोगों को सरकार की और भी योजनाओं का लाभ मिल पाता है.

लेकिन हाल ही में राशन कार्ड धारकों के लिए एक बेहद बड़ी खबर आई है. भारत सरकार ने कुल 5.8 करोड़ के लगभग राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं. सरकार ने किस वजह से किए हैं यह राशन कार्ड निरस्त. तो इसके साथ ही चेक कर लें निरस्त किए गए राशन कार्डों की लिस्ट इसमें कहीं आपका नाम तो शामिल नहीं. 

फर्जी राशन कार्ड को किया गया कैंसिल

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय की ओर से सभी राशन कार्ड धारकों को पहले ही यह सूचना जारी कर दी गई थी कि सबको ई केवाईसी करवानी जरूरी है. इसके लिए दो से तीन डेडलाइन भी तय की गई थी. लेकिन बहुत से राशन कार्ड धारकों ने की केवाईसी नहीं करवाई थी. दरअसल देश में बहुत से लोग फर्जी राशन कार्ड बनवाकर सरकार की खाद्य योजना का लाभ ले रहे थे. 

सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक खाद्य मंत्रालय की ओर से देश के 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं. भारत के पब्लिक डिस्ट्रीब्यूटर सिस्टम में डिजिटाइजेशन की वजह से काफी बदलाव आया है. इसे फर्जी राशन कार्ड धारकों की पहचान करने में काफी आसानी हुई है. 

बता दें भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय की ओर से पहले ही सभी राशन कार्ड धारकों को  ई केवाईसी कंप्लीट करवाने के बारे में सूचना जारी कर दी गई है. सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को इसके लिए डेडलाइन भी दी गई थी. लेकिन बहुत से राशन कार्ड धारकों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं करवाया. इसमें कई फर्जी राशन कार्ड धारक भी शामिल थे. सरकार ने अब इन लोगों को चिन्हित करके इनके राशन कार्ड कैंसिल कर दिए हैं. अगर आप भी राशन कार्ड का इस्तेमाल करते हैं. तो 31 दिसंबर 2025 से पहले ई-केवाईसी कंप्लीट करवा लें. नहीं तो आपका राशन कार्ड भी हो सकता है कैंसिल. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top