पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत पर आरोप लगाया कि वह पहलगाम में हुए आतंकी हमले का गलत फायदा उठाकर इलाके में शांति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है. उनका कहना है कि भारत बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान के खिलाफ दुश्मनी दिखा रहा है, जो कि बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक है.
यह बात शहबाज शरीफ़ ने अजरबैजान में हुए आर्थिक सहयोग संगठन (ECO) सम्मेलन में कही. यह सम्मेलन उन देशों का समूह है, जिनमें से कुछ ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया था. इस मौके पर उन्होंने कश्मीर का मुद्दा भी उठाया और कहा कि भारत के नियंत्रण वाले कश्मीर में मासूम लोगों के साथ अत्याचार हो रहे हैं. उन्होंने इन घटनाओं को अमानवीय बताया और इसकी कड़ी निंदा की. उसी भाषण में शहबाज शरीफ ने गाजा और ईरान में बेगुनाह लोगों को निशाना बनाए जाने की भी कड़ी आलोचना की.
शहबाज शरीफ ने भारत पर लगाया आरोप
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, “जम्मू-कश्मीर में हुए एक दुखद हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ बिना किसी वजह और गैर-जिम्मेदाराना दुश्मनी दिखाई गई, जो क्षेत्र में शांति को बिगाड़ने की एक और कोशिश थी.”
22 अप्रैल को हुआ था पहलगाम हमला
दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के Pahalgaam
भारत ने चलाया ऑपरेशन सिंदूर
भारत ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि आतंकियों को वहीं से पनाह और समर्थन मिल रहा था. इसके कुछ दिनों बाद भारत ने Operation Sindoor नाम से एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया और पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.
स्थित बैसारन घाटी में एक भयानक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. यह हाल के वर्षों में कश्मीर में हुआ सबसे खतरनाक हमला था. इस हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) नामक आतंकी संगठन ने ली थी, जो पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है.
इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया. पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए, लेकिन भारत ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया. यह टकराव 10 मई को तब खत्म हुआ जब पाकिस्तान ने भारत से संघर्ष विराम (सीजफायर) की अपील की. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की.