फिलहाल नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा है. इससे पहले उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक ली है. असल में नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों से ये भी कहा कि हमने दस साल अच्छा काम किया, आगे भी करेंगे. उन्होंने कहा कि सत्ता संगठन हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे है और आगे भी उतरेंगे. आप सभी ने अच्छे से काम किया बहुत मेहनत की. मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी का मनोबल बढ़ाया और सब को धन्यवाद कहा.
असल में नरेंद्र मोदी ने यह सब बातें अपने मंत्रिपरिषद की बैठक में कही है. इसके बाद बैठक खत्म होते ही राष्ट्रपति भवन के लिए इस्तीफा देने निकल गए. जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की. बताया गया कि आम चुनाव के परिणाम सामने आने के एक दिन बाद अपने आवास पर बैठक के पश्चात मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा देने के साथ ही लोकसभा भंग करने की औपचारिक सिफारिश की.