नेपाल के ‘बाबा बुलडोजर’ हैं बालेन शाह, रैपर-इंजीनियर, काठमांडू मेयर और अब PM, पहले मधेशी प्रधानमंत्री होंगे

Spread the love
नेपाल के 'बाबा बुलडोजर' हैं बालेन शाह, रैपर-इंजीनियर, काठमांडू मेयर और अब PM, पहले मधेशी प्रधानमंत्री होंगे

काठमांडू: Balen Shah Latest Updates: नेपाल की राजनीति में नायक के तौर पर उभरे बालेन शाह ने आज रामनवमी के दिन सांसद पद की शपथ ली. नेपाल में GEN Z  के हीरो बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 5 मार्च को हुए चुनाव में 275 में से 182 सीटें जीतकर इतिहास रचा था. 1999 यानी 27 साल बाद नेपाल में यह पहला मौका है, जब किसी पार्टी को इतना प्रचंड बहुमत मिला हो. महज 35 साल के बालेन रैपर, इंजीनियर और काठमांडू के पूर्व मेयर रहे हैं. 78 साल के अर्जुन नरसिंह केसी ने प्रतिनिधि सभा के वरिष्ठ सदस्य के तौर पर रामनवमी के दिन बालेन और अन्य सांसदों को को सदस्यता की शपथ दिलाई. फिर राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल बालेन शाह को शुक्रवार प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे.

आरएसपी की आज संसदीय दल की बैठक भी शाम को हुई, जिसमें बालेन शाह को पार्टी का औपचारिक तौर पर नेता चुना गया. देर शाम को राष्ट्रपति ने उन्हें नई सरकार बनाने का न्योता दिया. 27 मार्च को भव्य समारोह में बालेन शाह शपथ लेंगे. उनकी कैबिनेट में 15 से 18 सदस्य होंगे. नेपाल में युवाओं के हीरो बालेन शाह ने नेपाली कांग्रेस, सीपीएन यूएमएल जैसे दिग्गज दलों को चुनाव में धूल चटा दी है. खुद बालेन शाह ने झापा-5 सीट से पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

नेपाल के बाबा बुलडोजर

अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन से उन्हें खूब तालियां बटोरीं.अतिक्रमण का शिकार हुई तुकुचा नदी का बड़ा एरिया खाली कराने को लेकर भी उन्होंने अभियान चलाया.  काठमांडू में अवैध कब्जों को लेकर उन्होंने होटल-रेस्तरां मालिकों से सीधा मोर्चा लिया. अनाधिकृत डिजिटल होर्डिंग्स को हटाकर लाखों रुपये का नेपाली टैक्स भी वसूला. हालांकि कुछ लोगों ने इसे शाह का पब्लिसिटी स्टंट बताया है. अवैध ढांचों को हटाने के लिए बुलडोजर, जेसीबी का इस्तेमाल किया गया. कुछ सरकारी विभागों के अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया.

हिप हॉप स्टार भी हैं बालेंद्र शाह

राजनीति में आने से काफी पहले बालेन शाह नेपाली हिप-हॉप स्टार थे. उन्होंने 2013 में YouTube सीरीज रॉ बार्ज से शोहरत हासिल की. भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और बेरोजगारी के मुद्दे उठाने वाले गानों ने बालेन शाह को युवाओं का चहेता बना दिया. साल 2012 का उनका पहला गाना स्ट्रीट चाइल्ड यानी गली का छोरा पूरे देश में छा गया. बालेन काफी पढ़े लिखे टेक्नोक्रेट भी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top