भारत में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं. रेलवे इन लोगों के लिए रोजाना हजारों की संख्या में ट्रेनें चलाता है. भारत में अक्सर जब लोगों को कहीं दूर सफर करना होता है. तो ज्यादातर लोगों की पहली पसंद ट्रेन होती है. लेकिन कई बार ट्रेन से सफर करना लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर देता है. आपने ट्रेन में टिकट बुक करवाई होती है. लेकिन वह ट्रेन कैंसिल हो जाती है. ऐसे में आपको अपनी पूरी प्लानिंग चेंज करनी होती. अगले कुछ दिनों में अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं. तो हो जाइए सावधान क्योंकि रेलवे ने कई ट्रेनों को किया है कैंसिल.
भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है. रेलवे के जरिए करोड़ों लोग अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं. पिछले कुछ समय से भारतीय रेलवे अपना नेटवर्क लगातार बढ़ाता जा रहा है. जिसके लिए अलग-अलग रेल डिवीजनों पर नई-नई रेल लाइन जोड़ने का काम कर रहा है. इस काम के लिए अक्सर कई ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ती हैं. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक झूंसी-प्रयागराज रामबाग खंड पर दोहरीकरण को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग के काम के लिए कई ट्रेने 9 से 12 दिसंबर तक के लिए कैंसिल की गईं हैं. सफर पर जाने से पहले देख लें लिस्ट.