बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की साल 2025 को लेकर भविष्यवाणी डरा देगी

Spread the love

 बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस द्वारा साल 2025 को लेकर की गई भविष्यवाणी आपको डरा सकती है. 1996 में दुनिया से अलविदा कह देने वाली बुल्गारियाई भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर काफी कुछ बताया है. भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) और नास्त्रेदमस (nostradamus) ने क्या कुछ कहा है ? आइए जानते हैं इसके बारे में

बाबा वेंगा (Baba Vanga) और नास्त्रेदमस (nostradamus) ने साल 2025 में यूरोप में होने वाले भीषण संघर्ष को लेकर कहा कि ये समय यूरोप समेत पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी परिणाम साबित हो सकता है. डेली मेल की एक रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि ‘सब कुछ बर्फ की तरह पिघल जाएगा, केवल एक चीज अछूती रह जाएगी, वो है व्लादिमीर पुतिन की शान, रूस की शान’ वो सभी को अपने रास्ते के बीच से हटा देगी.साल 2025 को लेकर बाबा वेंगा (Baba Vanga) और नास्त्रेदमस (nostradamus) की भविष्यवाणी में यूरोप में भीषण युद्ध होने की संभावना है. उनकी भविष्यवाणी में एलियंस के साथ संपर्क साधना और व्लादिमीर पुतिन पर हमले की कोशिश भी शामिल है. हालांकि दोनों के द्वारा की गई भविष्यवाणी में सबसे चिंताजनक भविष्यवाणी यूरोप में एक बड़े युद्ध की शुरुआत को लेकर जताई जा रही है. नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणी में ये भी बताया गया की कैसे प्लेग की बीमारी से लाखों लोगों अपनी जान से हाथ धो बैठेंगे.

नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा कौन थे?
माइकल डे नास्त्रेदमस के नाम से जन्म लेने वाले नास्त्रेदमस 16वीं सदी में फ्रांसीसी ज्योतिष और चिकित्सा थे. जो अपने रहस्यमय और काव्यात्मक भविष्यवाणी के लिए काफी चर्चित हुए. नास्त्रेदमस ने अपनी किताब “लेस प्रोफेटिज” में काव्य के रूप में काफी कुछ लिखा है. जिसे लोग भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखते हैं. दूसरी ओर बाबा वेंगा (Baba Vanga) बुल्गारिया में महिला थी, जो आंखों से देख पाने में सक्षम नहीं थी. अपने जीवनकाल में उन्होंने बहुत सी ऐसी भविष्यवाणी की जो आगे चलकर सच साबित हुए. बाबा वेंगा ने 9/11 के आत्मघाती हमले से लेकर, राजकुमारी डायना की मौत और चेरनोबिल परमाणु आपदा की भविष्यवाणी की थी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top