बांग्लादेश में हिंदुओं और मंदिरों पर हो रहे हमले, भारत चिंतित… एस. जयशंकर बोले- हम ढाका प्रशासन के संपर्क में हैं

Spread the love

 बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने आवामी लीग के एक नेता को जिंदा जला दिया है. साथ ही ढाका में पार्टी के मुख्यालय को फूंक दिया गया. हिंसा और आगजनी के बीच अब उपद्रवियों ने अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. भीड़ चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बना रही है. घरों में आग लगाई जा रही है. दुकानों को लूटा जा रहा है. बांग्लादेश के मेहरपुर इस्कॉन मंदिर की तस्वीरें सामने आई हैं. दंगाइयों ने तोड़फोड़ करने के बाद इस मंदिर को आग के हवाले कर दिया. 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है. कीमती सामानों को लूटा गया है. मंदिरों पर भी हमले किए गए हैं. हिंदू काफी डरे हुए हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो भी आ रहे हैं. इधर, दिल्ली में बांग्लादेश संकट के चलते हलचल तेज है. सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नेताओं को हालात की जानकारी दी. राहुल ने पूछा कि क्या इसमें विदेशी ताकत शामिल हैं. फिलहाल पूर्व पीएम शेख हसीना भारत में ही हैं. सुबह हिंडन से बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन वापस लौट गया, जो कल शेख हसीना को लेकर आया था. बांग्लादेश में हसीना के करीबियों के घर छापे मारे जा रहे हैं. बांग्लादेश की सेना नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार (Muhammad Yunus Bangladesh) बना रही है. उन्होंने शेख हसीना के इस्तीफे के बाद देश को ‘स्वतंत्र’ बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top