raja-raghuvanshi-murder Archives - KRT News Network

Raja Raghuvanshi Murder Case: 5 साल छोटे लड़के पर आया दिल, पढ़ें HR सोनम और मैनेजर राज की खूनी लव स्‍टोरी
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में लव ट्राएंगल सामने आया है. राज कुशवाहा, जिसे पूरी घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, उसके साथ सोनम रघवुंशी के लव अफेयर की बात सामने आई है. पांच साल छोटे राज पर सोनम का दिल आ गया और उसके प्यार में पागल हो गई. राजा के परिवार का कहना है कि दिन भर वो राज के साथ बातें किया करती थी. राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि राजा सोनम के पापा की कंपनी में काम करता था.

विपिन रघुवंशी ने सोमवार (9 जून, 2025) को बताया कि उनकी भाभी सोनम रघुवंशी हमेशा राज के साथ फोन पर बात करती रहती थी. मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी पर राज कुशवाहा के साथ मिलकर राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने की साजिश रची थी. पति की हत्या के कुछ दिन बाद ही उसने पति को मारने की ठान ली थी, जिसके लिए उसने कुछ लोगों को हायर किया.

सोनम की कंपनी में काम करता था राज कुशवाहा
न्यूज एजेंसी एएनआई को विपिन रघुवंशी ने बताया, ‘गिरफ्तार किए गए बाकी 3-4 लोगों के बारे में मैं कुछ नहीं जानता हूं, मुझे उनका नाम भी नहीं पता… राज कुशवाहा का नाम सामने आया, इसका मतलब है कि सोनम रघुवंशी  भी राजा की हत्या में शामिल है क्योंकि राज कुशवाहा उनका एंप्लोइ था. वे लगातार फोन पर बात करती रहती थीं.’ पुलिस ने सोनम और राज के अलावा तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिन पर हत्या में शामिल होने के आरोप हैं.

रिश्ता होने के बाद बहुत खुश थे सोनम और राजा
विपिन रघुवंशी का कहना है कि उन्हें कभी नहीं लगा कि सोनम राजा की हत्या कर सकती है क्योंकि शादी तय होने के बाद दोनों बहुत खुश थे. उन्होंने कहा, ‘जब दोनों की शादी फिक्स हुई तो वे बहुत खुश थे. कभी नहीं लगा कि सोनम कभी ऐसा कुछ करेगी. मेघालय सरकार झूठ नहीं बोल रही है कि सोनम राजा की हत्या में शामिल है. उसके इसमें शामिल होने की पूरी संभावना है.

‘‘कामाख्या मंदिर दर्शन के लिए निकले थे, पता नहीं कैसे शिलॉन्ग पहुंच गए’, बोले विपिन
विपिन रघुवंशी ने कहा कि राजा और सोनम सिर्फ असम में कामाख्या माता मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले थे, लेकिन फिर वे शिलॉन्ग चले गए. मेघालय जाने का प्लान कैसे बना, हम नहीं जानते. उन्होंने लौटने की टिकट भी नहीं करवाई थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम पढ़ाई के बाद पिता की कंपनी माइका में काम करने लगी थी. वह कंपनी में एचआर हेड थी और राज कुशवाहा मैनेजर के तौर पर काम करता था. दोनों यहीं मिले और फिर एक-दूसरे से प्यार करने लगे. राज सोनम से पांच साल छोटा था.

शादी के 6 दिन बाद ही रच ली थी राजा को मारने की साजिश
11 मई को सोनम और राजा की शादी हुई थी और उसके छह दिन बाद ही सोनम ने राजा की हत्या की साजिश रच ली थी. शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने ही राजा को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था.

The post Raja Raghuvanshi Murder Case: 5 साल छोटे लड़के पर आया दिल, पढ़ें HR सोनम और मैनेजर राज की खूनी लव स्‍टोरी appeared first on KRT News Network.