#INDIA Archives - KRT News Network

उधर फोकट में शांति का दूत बना पाकिस्तान, इधर भारत अलग ही पिच पर कर रहा बैटिंग
सीजफायर के बाद पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के नेताओं की मेजबानी करने जा रहा है. पाकिस्तान इसे अपनी सफलता मान रहा है और खुद अपनी पीठ थपथपा रहा है. उधर, भारत अलग ही पिच पर बैटिंग कर रहा है. हिंदुस्तान उन देशों से करीबी बढ़ा रहा है जिनसे पाकिस्तान की अच्छी दोस्ती है.

खुद अशांत रहने वाला पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच शांति लाने में जुटा है. सीजफायर के बाद इस्लामाबाद दोनों देशों के नेताओं की मेजबानी करने जा रहा है. पाकिस्तान इसे बड़ी सफलता मान रहा है. इधर, भारत की बात करें तो वो अलग ही पिच पर बैटिंग कर रहा है. हिंदुस्तान उन देशों से करीबी बढ़ा रहा है जिनसे पाकिस्तान की अच्छी दोस्ती है. ये मुल्क हैं अजरबैजान, बांग्लादेश, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात (UAE). UAE से भारत के अच्छे संबंध रहे हैं तो बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद रिश्तों में उतार-चढ़ाव आया है. वहीं अजरबैजान और तुर्की के साथ भारत के रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं. तुर्की मुस्लिम देशों का लीडर बनने के लिए कश्मीर का मुद्दा उठाता है तो अजरबैजान पाकिस्तान के साथ खड़ा रहता है.

भारत आए बांग्लादेश के विदेश मंत्री

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर आए. यहां पर उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की. जयशंकर ने रहमान को द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की भारत की इच्छा से अवगत कराया. जयशंकर और रहमान ने अपनी बैठक में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कार्यकाल के दौरान के तनाव को पीछे छोड़ते हुए सहयोग का एक नया मार्ग प्रशस्त करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया.

बांग्लादेश में संसदीय चुनावों के बाद फरवरी में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सत्ता में आने के बाद नई सरकार के किसी वरिष्ठ सदस्य की यह भारत की पहली उच्च स्तरीय यात्रा है. जयशंकर ने रहमान से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, हमने द्विपक्षीय संबंधों को विभिन्न पहलुओं पर मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की. क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया. नजदीकी संपर्क में रहने पर सहमति बनी.

रहमान के इस दौरे के साथ भारत और बांग्लादेश अपने संबंधों को रिसेट कर रहे हैं. इससे पहले यूनुस कार्यकाल में बांग्लादेश का झुकाव पाकिस्तान को ओर हो गया था. युनूस और शहबाज दोस्ती को मजबूत करने में जुटे थे, लेकिन अब ढाका में नई सरकार आ चुकी और नई दिल्ली से वो रिश्तों को सुधारने में जुटी है.

तुर्की से भी सुधारे जा रहे संबंध

भारत और तुर्की द्विपक्षीय संबंधों को बहाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं. दोनों देशों के अधिकारियों ने बुधवार (8 अप्रैल) को विदेश कार्यालय परामर्श (FoC) का 12वां दौर आयोजित किया. दिल्ली में तुर्की के उप विदेश मंत्री बैरिस एकिनसी और विदेश मंत्रालय की सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडलों के बीच ये बातचीत, अंकारा में 2022 में हुए पिछले दौर की वार्ता के चार साल बाद हुई.

कश्मीर पर तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के कई बयानों के कारण दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण रहे हैं और पिछले मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को तुर्की के सैन्य समर्थन के कारण यह तनाव और बढ़ गया था.

अजरबैजान से भी रिश्ते पटरी पर आए

अजरबैजान पाकिस्तान का अच्छा दोस्त है. ऑपरेशन सिंदूर के वक्त वो खुलकर पाकिस्तान के सपोर्ट में खड़ा था. उसी अजरबैजान ने मिडिल ईस्ट संकट में भारत के लोगों की बड़ी मदद की है. ईरान में फंसे 215 भारतीयों को अजरबैजान के रास्ते निकाला गया. इसके लिए हिंदुस्तान ने अजरबैजान का धन्यवाद भी किया. यह आभार बाकू में अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बैरामोव और अजरबैजान में भारत के नवनियुक्त राजदूत अभय कुमार के बीच हुई एक बैठक के दौरान व्यक्त किया गया.

ऑपरेशन सिंदूर में अजरबैजान पाकिस्तान के साथ खड़ा था. अजरबैजान के इस कदम का हिंदुस्तान के लोगों ने विरोध किया. सोशल मीडिया पर बॉयकॉट अजरबैजान मुहिम भी छिड़ गई. अजरबैजान के बहिष्कार की अपीलों के बाद ट्रैवल बुकिंग पोर्टल्स ने बुकिंग में भारी गिरावट और कैंसलेशन में बढ़ोतरी की बात कही थी.

एस जयशंकर का UAE दौरा

विदेश मंत्री एस जयशंकर इस महीने की 11 से 12 तारीख तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा करेंगे. इस यात्रा के दौरान जयशंकर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की समीक्षा करने और ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और गहरा करने के लिए UAE के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. UAE उन मुल्कों में शुमार है जिसके संबंध भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अच्छे रहे हैं.

जयशंकर की यात्रा का उद्देश्य रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करना और अमेरिका-ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा करना है. मुख्य उद्देश्यों में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ऊर्जा प्रवाह को सुरक्षित करना, संघर्षविराम की समीक्षा करना और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है.

The post उधर फोकट में शांति का दूत बना पाकिस्तान, इधर भारत अलग ही पिच पर कर रहा बैटिंग appeared first on KRT News Network.