himachal-budget Archives - KRT News Network

घाटे के बीच सुक्खू के बड़े ऐलान! दूध के दाम बढ़े, 62 करोड़ की नई योजना
Himachal Budget 2026 Live: सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे. यह बजट ऐसे समय में आ रहा है जब प्रदेश आर्थिक दबावों का सामना कर रहा है और केंद्र की ओर से मिलने वाली रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट भी बंद हो चुकी है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शनिवार सुबह 11 बजे बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होगी. इसके बाद मुख्यमंत्री सदन में आगामी वित्तीय वर्ष का पूरा बजट पेश करेंगे.

प्रदेश इस समय वित्तीय संकट से जूझ रहा है, ऐसे में सरकार के सामने संतुलित बजट पेश करने की बड़ी चुनौती है. लोगों और विभिन्न वर्गों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार राहत और विकास के लिए क्या नई घोषणाएं करती है.

सीएम सुक्खू अपने बजट भाषण में आने वाले एक साल के लिए विकास योजनाओं, खर्च और संसाधनों का पूरा रोडमैप पेश करेंगे. माना जा रहा है कि इस बजट में आर्थिक सुधार और संसाधन जुटाने पर विशेष फोकस रहेगा.

लोक निर्माण विभाग में 169 जेई पद भरेंगे
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग में 169 कनिष्ठ अभियंता (JE) पदों को भरने की घोषणा की है, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी आएगी.

13:44 PM

UG में सेमेस्टर सिस्टम लागू, छात्रों को आर्थिक सहायता
CM सुक्खू ने 2026-27 से सभी यूजी कक्षाओं में वार्षिक प्रणाली की जगह सेमेस्टर सिस्टम लागू करने की घोषणा की है. शिक्षा क्षेत्र के लिए 9,660 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है. साथ ही जिन कॉलेजों में 75 से कम छात्र हैं, वहां के विद्यार्थी यदि जिला मुख्यालय के कॉलेज में प्रवेश लेते हैं तो उन्हें हर महीने 5,000 रुपये की सहायता दी जाएगी.

13:40 PM

पंचायत सचिवों के 150 पद भरे जाएंगे
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 150 पंचायत सचिवों के पद भरने की घोषणा की है. इसके साथ ही पंचायत चौकीदारों के पद भी चरणबद्ध तरीके से भरे जाएंगे.

13:34 PM

अपना सुखी परिवार योजना’ का ऐलान
CM सुक्खू ने अति गरीब बीपीएल परिवारों के लिए ‘अपना सुखी परिवार योजना’ शुरू करने की घोषणा की है. इसके तहत एक लाख जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, पक्के मकान के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता और महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे, ताकि उनकी जीवन स्थितियों में सुधार हो सके.

13:27 PM

ई-टैक्सी खरीद पर 50% सब्सिडी
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आगामी वित्त वर्ष में 500 युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने पर 50% सब्सिडी दी जाएगी. इसके लिए 50 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान रखा गया है, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा.

13:22 PM

महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की घोषणा
CM सुक्खू ने एक लाख अति गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने की घोषणा की है. इसके साथ ही इन परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का भी ऐलान किया गया है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी.

13:18 PM

पर्यटन स्थलों के सौंदर्यकरण पर 317 करोड़ खर्च
CM सुक्खू ने प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों के सौंदर्यकरण और जीर्णोद्धार के लिए 317 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया है, जिससे पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा.

13:10 PM

सभी जिलों में हेलिपोर्ट, शिमला-चंबा हेली टैक्सी सेवा
CM ने सभी जिला मुख्यालयों में हेलिपोर्ट विकसित करने की दिशा में काम करने की बात कही. इसके साथ ही शिमला से चंबा के बीच हेली टैक्सी सेवा शुरू करने की भी घोषणा की गई है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

13:09 PM

हमीरपुर में बनेगा इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क
हमीरपुर में 25 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क बनाने की घोषणा की है. इसके साथ ही 50 विश्राम गृहों की बुकिंग प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है, जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

13:06 PM

50 इको टूरिज्म साइट विकसित होंगी
CM सुक्खू ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 50 इको टूरिज्म साइट विकसित करने की घोषणा की है, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा.

13:04 PM

महिला मंडलों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
CM सुक्खू ने वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए महिला मंडलों को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. यह पहल ग्रीन हिमाचल के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

13:01 PM

फॉरेस्ट कवर बढ़ाने का लक्ष्य
राज्य का फॉरेस्ट कवर 29.5% से बढ़ाकर 32.30% करने का लक्ष्य तय किया है. यह कदम जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उत्तरी भारत का “लंग” है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

12:59 PM

मछुआरों को MSP और राहत पैकेज
CM सुक्खू ने मछुआरों के लिए मुख्यमंत्री मछवारा योजना की घोषणा करते हुए जलाशयों की मछली का MSP 100 रुपये प्रति किलो तय किया. साथ ही रॉयल्टी 15% से घटाकर 7% (अगले वर्ष 1%) करने, मानसून में काम ठप रहने पर 3500 रुपये सहायता देने और जाल पर 90% तक सब्सिडी देने का ऐलान किया.

12:58 PM

हिमाचल में बनेगा किसान आयोग
CM सुक्खू ने प्रदेश में किसान आयोग के गठन की घोषणा की है. यह आयोग किसानों की समस्याओं को सुनने, उनके समाधान निकालने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेगा.

12:53 PM

प्राकृतिक खेती उत्पादों के MSP में बढ़ोतरी
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का ऐलान. गेहूं का MSP 60 से बढ़ाकर 80 रुपये, मक्की का 40 से 50 रुपये, पांगी घाटी के जौ का 60 से 80 रुपये और हल्दी का 90 से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो किया गया है. इसके साथ ही पहली बार अदरक के लिए भी 30 रुपये प्रति किलो MSP तय किया गया है.

12:51 PM

मुर्गी पालन के लिए 62 करोड़ की नई योजना
CM सुक्खू ने मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए 62 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर नई योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत प्रत्येक यूनिट से करीब 84 हजार रुपये मासिक आय का अनुमान लगाया गया है.

12:49 PM

दूध खरीद मूल्य में बढ़ोतरी
CM सुक्खू ने पशुपालकों को राहत देते हुए गाय के दूध का खरीद मूल्य 51 से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का मूल्य 61 से बढ़ाकर 70 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की है.

12:48 PM

अधूरे कार्यों के लिए 500 करोड़ का प्रावधान
CM ने प्रदेश में लंबित करीब 300 विकास कार्यों को पूरा करने के लिए 500 करोड़ रुपये के प्रावधान का ऐलान किया है. इस राशि से रुकी हुई परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

12:45 PM

RDG के उपयोग पर उठे सवाल, बजट पर पड़ा असर
सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने कहा कि पिछली BJP सरकार ने आरडीजी का सही इस्तेमाल नहीं किया, जिससे कर्ज कम नहीं हो सका. अब आरडीजी बंद होने से राज्य को हर साल 8,105 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है, जिसके चलते 2026-27 का बजट घटाकर 54,928 करोड़ रुपये करना पड़ा.

12:41 PM

BBMB से 60 हजार करोड़ का एरियर लंबित: CM
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ग्रीन बोनस तो नहीं मिला, बल्कि आरडीजी (Revenue Deficit Grant) भी बंद कर दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद Bhakra Beas Management Board से करीब 60 हजार करोड़ रुपये का एरियर अब तक नहीं दिया गया है. साथ ही शानन प्रोजेक्ट भी प्रदेश को नहीं सौंपा गया है, जिससे राज्य को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

12:40 PM

“हिमाचल कभी राजस्व अधिशेष राज्य नहीं बन सकता”: CM
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण के दौरान कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर नहीं हो सकते, इसलिए इन्हें विशेष श्रेणी का दर्जा दिया गया था और केंद्र से अतिरिक्त वित्तीय सहायता मिलती रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि हिमाचल की तुलना असम या कर्नाटक जैसे राज्यों से करना सही नहीं है, क्योंकि यहां विकास की लागत अधिक है और राजस्व बढ़ाने के संसाधन सीमित हैं. इसी कारण प्रदेश का राजस्व अधिशेष (Revenue Surplus) राज्य बन पाना संभव नहीं है.

11:54 AM

बजट से पहले BJP का विरोध
मुख्यमंत्री के बजट पेश करने से पहले BJP विधायक दल ने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया और बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को वापस लेने की मांग उठाई. नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur ने कहा कि इस फैसले का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, क्योंकि कमर्शियल वाहनों पर टैक्स बढ़ने से जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं. साथ ही Punjab द्वारा हिमाचल की गाड़ियों पर टैक्स लगाने की संभावना से प्रदेश के व्यापार और लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका भी जताई गई है.

10:39 AM

कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा पहुंचीं बजट की प्रतियां
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज बजट की प्रतियां विधानसभा परिसर पहुंचाई गईं. संवेदनशील दस्तावेज होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, ताकि बजट पेश होने से पहले किसी भी तरह की जानकारी लीक न हो. अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पूरा किया गया.

10:38 AM

आज पेश होगा हिमाचल का बजट 2026-27
सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सुबह 11 बजे वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगे, जो उनके कार्यकाल का चौथा बजट होगा. खास बात यह है कि RDG (Revenue Deficit Grant) बंद होने के बाद यह पहला बजट है, जिससे घोषणाओं पर असर पड़ सकता है. आर्थिक चुनौतियों के बीच जनता को इस बार ‘टैक्स फ्री’ बजट की उम्मीद है, वहीं सरकार के सामने संतुलित वित्तीय प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी भी है.

The post घाटे के बीच सुक्खू के बड़े ऐलान! दूध के दाम बढ़े, 62 करोड़ की नई योजना appeared first on KRT News Network.