BIHARCM Archives - KRT News Network

KRT LIVE UPDATES सम्राट चौधरी ही होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता
सम्राट चौधरी ही बिहार के नए और अगले मुख्यमंत्री होंगे. उनका नाम फाइनल हो गया है. विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है. वो अब राज्यपाल से मिलने जाएंगे. कल यानी 15 अप्रैल को 11 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें सीएम और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे. सोमवार को बिहार के राज्यपाल के सचिव ने सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली हुआ है. नीतीश ने पिछले हफ्ते राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी. सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा, इसको लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. कई नाम सामने आए, लेकिन आखिर में मुहर सम्राट चौधरी के नाम पर लगी. पढ़ें इससे जुड़े लाइव अपडेट्स:

Bihar New CM Live Updates:-

नयी जवाबदेही के लिए श्री सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढ़ेरों शुभकामनाएं। pic.twitter.com/mTJvPcJ88N
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) April 14, 2026

बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक पटना में बिहार भाजपा ऑफिस में शुरू हो गई है.
सम्राट के साथ-साथ नितिन नबीन, शिवराज सिंह चौहान सहित कई अन्य नेता मौजूद हैं.
सम्राट चौधरी विधायक दल की बैठक में पहुंचे हैं.
नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया

सम्राट चौधरी को जानिए…

16 नवंबर 1968 को जन्मे सम्राट चौधरी की शादी ममता कुमारी से हुई थी. इनके पिता का नाम शकुनी चौधरी है, वही माता का नाम पार्वती देवी है. सम्राट चौधरी को एक बेटा और एक बेटी है. उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती एक समाजवादी नेता के रूप में होती है. शकुनी चौधरी कभी लालू प्रसाद यादव के खास हुआ करते थे. कालांतर में शकुनी चौधरी ने अपनी राजनीतिक दिशा को नया आयाम दिया और वह नीतीश कुमार के साथ हो गए.

सम्राट चौधरी को राजनीति विरासत में मिली है. उनके पिता शकुनी चौधरी की गिनती राज्य के बड़े नेताओं में होती है. सम्राट चौधरी ने अपने पिता के सानिध्य में ही राजनीति की शुरुआत की थी. मजे की बात यह है कि जिस आरजेडी, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी विरोध करते हैं, उन्हीं लालू प्रसाद यादव की पाठशाला में सम्राट चौधरी ने राजनीति के क, ख, ग को सीखा था. उन्होंने आरजेडी से ही अपनी राजनीति की शुरुआत की थी.

राज्य के 24वें CM

सम्राट बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. सम्राट चौधरी ने मंत्री बनने से लेकर के मुख्यमंत्री बनने तक के सफर में कई मिथक को भी तोड़ दिया है. वह बिहार के दूसरे ऐसे नेता हैं जो पहले डिप्टी सीएम रहे और उसके बाद अब सीएम बने हैं.

बिहार में कर्पूरी ठाकुर अब तक एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं जो पहले डिप्टी सीएम रहे और बाद में मुख्यमंत्री बने थे. राज्य में सुशील कुमार मोदी, तार किशोर प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा और तेजस्वी यादव के अलावा पहले उपमुख्यमंत्री बनने वाले अनुग्रह नारायण सिंह भी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए थे. वहीं पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने वाल रेणु देवी भी सीएम नहीं बन सकी थी. सम्राट चौधरी ने अब उस सूची में अपना नाम लिखवा लिया है, जिस सूची में एक अब तक एकमात्र नाम कर्पूरी ठाकुर का था.

RJD, JDU के बाद बीजेपी में

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल के साथ की थी. हालांकि बाद में भी जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए थे. 2014 में जब सीएम नीतीश कुमार ने अपनी जगह पर जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया था, तब सम्राट चौधरी जीतन राम मांझी की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं. जनता दल यूनाइटेड छोड़ने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे.

The post KRT LIVE UPDATES सम्राट चौधरी ही होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता appeared first on KRT News Network.