Women’s T20 World Cup 2024: भारत का न्यूजीलैंड से पहला मुकाबला, वे तीन फैक्टर जो दिला सकते हैं जीत

Spread the love

वीमेंस टी20 विश्व कप 2024 में भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से है. यह मुकाबला शुक्रवार शाम दुबई में आयोजित होगा. भारत का अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हेड टू हेड में अभी तक सिर्फ एक टी20 मैच जीता है. जबकि चार मैचों में हार का सामना किया है. हालांकि इस बार गेम बदल सकता है. भारत को तीन फैक्टर हैं, जो जीत दिला सकते हैं. 

अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच में से चार मैच गंवाए हैं. वहीं एक मैच में जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड की टीम इस बार भी मजबूत स्थिति में है. लेकिन दुबई में भारत का पलड़ा भारी पड़ सकता है. टीम इंडिया का बैटिंग लाइनअप उसके लिए जीत का बड़ा फैक्टर बन सकती है. अगर शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को अच्छी शुरुआत दी तो उसके लिए जीत आसान बन सकती है. इन दोनों के बाद हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा पारी को संभाल सकती हैं.

टीम इंडिया का घातक बॉलिंग अटैक –

भारत की बॉलिंग यूनिट काफी मजबूत है. रेणुका सिंह, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी कमाल दिखा सकती हैं. रेणुका कई मौकों पर शानदार परफॉर्म कर चुकी हैं. अगर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों को टिकने नहीं दिया तो मैच उसके हाथ में आ सकता है. ऑलराउंडर दीप्ति और श्रेयांका पाटिल पर भी निगाहें होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top