IND vs ENG 4th Test: ‘करो या मरो’ मुकाबले से पहले शुभमन गिल एंड टीम को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

Spread the love

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ी हुई है. चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर (Old trafford cricket ground) में खेला जाएगा, जिसे जीतकर मेजबान सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. शुभमन गिल एंड टीम को इस ‘करो या मरो’ मुकाबले में बड़ा झटका लगा है, अर्शदीप सिंह बाहर हो गए हैं. आकाश दीप के खेलने पर संशय बरकरार है.

रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. अभ्यास के दौरान उनकी उंगली में चोट लगी थी, जिसके बाद टांके भी आए थे. माना जा रहा था कि अर्शदीप चौथे टेस्ट में अपना डेब्यू कर सकते हैं.

अर्शदीप सिंह चौथे टेस्ट से बाहर

बीसीसीआई सूत्रों ने बताया “अर्शदीप सिंह के हाथ पर गहरा कट लग गया है, जिसके बाद टांके लगे. उन्हें पूरी तरह फिट होने में कम से कम 10 दिन तो लगेंगे, सिलेक्टर्स ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है.”

26 वर्षीय अर्शदीप सिंह को नेट पर साईं सुदर्शन द्वारा मारे गए एक शॉट को रोकने के प्रयास में चोट लगी थी, उनकी उंगली में गहरा कट लग गया था. इसके बाद उनको टांके भी लगे. उन्होंने अभी कोई टेस्ट नहीं खेला है, लेकिन उम्मीद लगाई जा रही थी कि बुमराह अगर चौथा टेस्ट नहीं खेलेंगे तो उनकी जगह अर्शदीप को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

आकाश दीप पर भी संशय बरकरार

दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले आकाश दीप सिंह का चौथे टेस्ट में खेलना अभी कन्फर्म नहीं है, उन पर भी संशय बना हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया कि वह कमर दर्द से जूझ रहे हैं. उन्होंने मैनचेस्टर रवाना होने से पहले भारत के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था.ऐसे में Jaspreet Bhumrah का रोल बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. वैसे पहले खबर थी कि वह पहला, तीसरा और पांचवा टेस्ट खेलेंगे. लेकिन अब जब चौथा टेस्ट ‘करो या मरो’ वाला है. ऐसे में देखना होगा कि क्या बुमराह प्लान में बदलाव करेंगे और चौथा मैनचेस्टर में खेलेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top